दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको Quilting Service Business Model (सिलाई बिजनेस आइडिया) के बारे में बताऊंगा! इस बिजनेस में केवल एक बार इन्वेस्टमेंट करनी है और आपको पूरी जिंदगी इनकम होती रहेगी! मैंने यह पोस्ट कहीं से कॉपी नहीं की है! साथ ही इस पोस्ट में मैं अपना पूरा तजुर्बा लिखूंगा!
मैंने अपने बिजनेस में काफी जल्दी तरक्की कर ली थी इसका मुख्य कारण मेरा अपने व्यवसाय के प्रति दिलचस्पी होना है!
यदि आपको यह बिजनेस आइडिया पसंद आए तो आप इस व्यवसाय में अपना हाथ आजमा सकते हैं! इस पूरे बिजनेस प्रोसेस की एक एक बारीकी को मैं अपने इस पोस्ट में लिखूंगा! जिससे कि आपके मन में उठने वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर आपको मिल जाएगा!
- Quilting Service Business idea
- क्विल्टिंग का हिन्दी में क्या अर्थ होता है?
- क्विल्टिंग क्या होती है? (What is quilting?)
- क्विल्टिंग कौन करवाएगा?
- कितना कमा सकते हैं?
- कुल लागत
- मशीनों के नाम
- मशीन कहाँ से खरीदें?
- क्विल्टिंग जॉब सर्विस के लिए आवश्यक कच्चा माल
- कच्चा माल कहाँ से खरीदें?
- व्यापार के लिए लाइसेंस
- कैसे शुरु कैसे करें?
- क्या करना होगा?
- व्यापार के लिए मार्केटिंग
- व्यापार के फायदे
- व्यापार के नुकसान
- सावधानियां
Quilting Service Business idea
क्विल्टिंग का हिन्दी में क्या अर्थ होता है?
Quilting meaning in Hindi: क्विल्टिंग में कपड़े की कम से कम तीन परतों को एक साथ जोड़ने की प्रक्रिया होती है, इस प्रक्रिया को या तो सुई और धागे का उपयोग करके या तो हाथ से किया हुआ होता है या मकेनिकल रूप से एक सिलाई मशीन के द्वारा जोड़ने की प्रक्रिया की जाती है| जब किसी कपड़े के नीचे फ़ोम या फाइबर की परत लगाकर सिलाई की जाती है तो कपड़े पर सिलाई वाला डिजाइन उभर कर या जाता है| इसी डिजाइन को आम भाषा में क्विल्टिंग कहते है|
क्विल्टिंग क्या होती है? (What is quilting?)
कुलटिंग बिजनेस मॉडल को समझने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आखिर! क्विल्टिंग क्या होती है?
“कपड़े पर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई द्वारा उभारा गया डिजाइन क्विल्टिंग कहलाता है| इस डिजाइन को कपड़े पर उभारने के लिए कपड़े के नीचे फ़ोम या फाइबर जैसे पदार्थों की शीट लगाकर उस पर सिलाई की जाती है जिससे कि सिलाई का वह डिजाइन कपड़े पर उभर कर आ जाता है!”
क्विल्टिंग कौन करवाएगा?
सबसे पहले मैं आपके इस प्रश्न का उत्तर दे देता हूं कि आपसे क्विल्टिंग कौन करवाएगा? इससे आपको इस बात का अनुमान हो जाएगा कि इस कुलटिंग सर्विस व्यवसाय की इंडस्ट्री कितनी बड़ी है!
1- आज के समय में जितनी भी गद्दे की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है अलगभग उन सभी को गद्दे के फैब्रिक पर कुलटिंग करवाने की आवश्यकता पड़ती है!
2- जितनी भी जैकेट इंडस्ट्री है उन सबको भी फैब्रिक पर कुल टिंग करवाने की आवश्यकता होती है!
3- जयपुरी रजाई जैसे उत्पादों थे फैब्रिक पर भी कुल टिंग की जाती है|
4- बैग इत्यादि
इससे आपको यह अनुमान हो गया होगा कि कुलटिंग व्यवसाय करने के लिए आपको ग्राहकों की कमी नहीं होगी!
कितना कमा सकते हैं?
आमतौर पर किसी बिजनेस में कमाई कितनी है इस बिंदु को मैं पोस्ट में थोड़ा नीचे लिखता हूं, परंतु इस व्यवसाय के मोटिवेशन के लिए आपको यह बात मैं पहले ही बता देता हूं!
इसके लिए आपको थोड़ी सी जानकारी दे देता हूं!|
कमाई के लिए मार्जन तथा खर्चे में जो बचेगा वह आपकी कमाई होगी! इसमें मैं जगह का किराया तथा मशीन की लागत नहीं जोड़ रहा हूं!
S.NO: | बिन्दु | खर्चा |
1. | कुल टिंग की कीमत | 1 मीटर कपड़े की कुल टिंग के लिए ₹10 मीटर से ₹50 मीटर तक का मूल्य निर्धारित होता है! (इसमें मैंने कपड़े की चौड़ाई 36 इंच ( 3 फुट) ली है, क्योंकि कपड़ा इससे ज्यादा चौड़ाई का भी आता है! |
2. | बिजली का खर्च | इसमें बिजली का कुल खर्च 50 पैसे पर मीटर से ₹1 पर मीटर तक लगता है! (क्योंकि इसमें कमर्शियल बिजली का इस्तेमाल होता है, तथा मशीन का साइज बड़ा या छोटा होने पर उसके लोड से बिजली अधिक रकम भी खर्च हो सकती है!) |
3. | कारीगर का मेहनताना | कारीगर लगभग एक रुपए पर मीटर पर काम करते हैं! (इस कीमत में ₹1 बढ़ या घट भी सकता! यह कारीगर की कुशलता, उसके एक्सपीरियंस तथा उसकी उपलब्धता पर निर्भर होता है|)यदि आप चाहें तो कारीगर को तनख्वाह पर भी रख सकते हैं! नोट: 1- इस मूल्य में कारीगर फ़ोम की पोस्टिंग करना, कपड़े का रोल बनाना इत्यादि सभी कार्यों को करेगा! |
4. | धागे का खर्च | इसमें नायलॉन का धागा इस्तेमाल होता है! प्रति मीटर 10 पैसे का खर्च आता है! |
5. | नॉन वूवन फैब्रिक | प्रति मीटर 50 पैसे नॉन वूवन फैब्रिक का खर्च आता है! इसमें मैंने मध्यम माइक्रोन (फैब्रिक की मोटाई) लिया है| |
6. | ट्रांसपोर्टेशन | लगभग 40 पैसे प्रति मीटर ट्रांसपोर्ट का खर्चा आता है! (यह दूरी के हिसाब से घट या बढ़ भी सकती है, परंतु ज्यादा दूरी होने पर सर्विस लेने वाला ही ट्रांसपोर्टेशन का खर्च उठाता है|) |
7. | सिलोचन | लगभग 10 पैसे प्रति मीटर (फोम को आपस में चिपकाने के लिए) |
8. | अन्य खर्चा | मशीन सर्विसिंग, चाय पानी इत्यादि ₹1 प्रति मीटर |
9. | Per day Quilting | एक मशीन 16 घंटे में जाने की दो शिफ्ट में लगभग 5000 मीटर कपड़ा 36 इंची पने का निकाल देती है| यदि कपड़े की चौड़ाई 72 इंची हो तो इसे 10,000 मीटर माना जाएगा! |
यदि इसकी हम एक एवरेज निकाल लें तो ₹30 पर मीटर क चार्ज पर लगभग 5000 मीटर कपड़ा क्विल्ट हो जाएगा!
यानि टोटल कपड़े क्विल्टिंग का सर्विस चार्ज हुआ 1.5 लाख रुपए!
तथा खर्चा हुआ: 5 x 5000 = 25000
टोटल इनकम हुई 125000 रुपए प्रतिदिन!
यानी कि 1 महीने में कमाई हुई: 37 लाख 50 हजार रुपए!
यदि देखा जाए तो यह एक बहुत अच्छी कमाई (good earning) है!
कुल लागत
आइए! अब बात करते हैं! Quilting Service Business idea में लागत कितनी लगेगी?
इसके लिए हम इस बिजनेस के भी सभी निवेश के बारे में जान लेते हैं!
1- जगह
(i) इस व्यवसाय के लिए लगभग 300 गज जगह (2700 sq ft) जगह चाहिए| जिसमें 50 गज जगह (450 sq ft) में एक मशीन लग जाएगी!
(ii) 200 गज जगह (1800 sq ft) रॉ मैटेरियल रखने के लिए जैसे कि: फोम शीट, नॉन वूवन फैब्रिक, बिना कुल्ट हुआ कपड़ा, धागा तथा सिलोचन इत्यादि
(iii) 50 गज जगह (400 sq ft) तैयार क्विल्ट हुआ कपड़ा रखने के लिए
नोट: आप इससे कम या ज्यादा जगह का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
यदि आपके पास अपनी जगह नहीं है तो आप किराए पर भी जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं|
2- मशीन
इसके लिए आपको बाजार में दो तरह की मशीन मिल जाएगी|
(i) कम्प्यूटरीकृत लॉकस्टिच कुलटिंग मशीन (Computerized LockStitch Quilting Machine): इसमें कपड़े पर जो सिलाई होती है उसका आपस में जोड़ इस प्रकार होता है कि उसे आसानी से खोला नहीं जा सकता|
(ii) लूपर क्विल्टिंग मशीन (Looper Quilting Machine): इसमें चेन सिलाई होती है| इसका एक धागा पकड़कर खींचने पर पूरी सिलाई खुलती चली जाती है| इसमें प्लास्टिक के धागे का इस्तेमाल होता है, तथा खोलने पर ही सिलाई खुलती है अपने आप नहीं खुलती!
उदाहरण के लिए आपको बता देता हूं आपने अक्सर सीमेंट की बोरी को अवश्य ही खुलते हुए देखा होगा या स्वयं खोला होगा!
मशीनों के नाम
1- 8 Head Computerized Lock Stitch Quilting Machine, Model Name/Number: 94 Inch
मशीन की कीमत: लगभग ₹ 9 Lakh/ Unit
Product specification
Number Of Head | 8 HEAD |
Model Name/Number | 94 Inch |
Capacity | 1 Hour 40 Meter Quilt |
Machine Type | Automatic |
Phase | 3 PHASE |
Voltage | 230V |
Needle Space | 25.4 mm |
Power | 8 KW |
Weight | 4000 kg |
2- HK 2500 Looper Quilting Machine
मशीन की कीमत: लगभग Rs 19.5 Lakhs / Piece
Product specification
Number Of Head | multi-needle |
Design | Hi-speed quilting |
Voltage | 420v |
Machine Type | Automatic |
Max Sewing Speed | 1000 RPM |
Power | 7kw |
Frequency | 50hz |
Max. Horizontal Movement | 300mm |
Country of Origin | Made in India |
Production Capacity | 60-210 meter/hr |
नोट: इसके अलावा भी बहुत सारी कुल टिंग मशीन मार्केट में उपलब्ध है|
मशीन कहाँ से खरीदें?
कुलटिंग मशीन खरीदने के लिए आप इंटरनेट के द्वारा कंपनियों के एड्रेस ले सकते हैं|
इसके लिए आप इंडिया मार्ट, जस्ट डायल, डॉल्फिन इंडिया जैसी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं!
क्विल्टिंग जॉब सर्विस के लिए आवश्यक कच्चा माल
- Foam: अलग-अलग साइज तथा अलग-अलग मोटाई की फ़ोम| नोट: यदि आपको ईटिंग के लिए रोल वाली फॉर्म का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको अच्छी फिनिशिंग मिलेगी, परंतु यह सामान्य फोम शीट के मुकाबले बहुत थोड़ी महंगी होती है!
- Silochan: जब एक फ़ोम का रोल खत्म हो जाता है तो उसे दूसरी फ़ोम के रोल से जोड़ने के लिए सिलोचन की आवश्यकता पड़ती है!
- Thread: यह कपड़े पर सिलाई करने काम आता है जिससे मशीन में सेट डिजाइन उभर कर आता है|
- Non Woven Fabric: पहले मशीन के रोलर में कपड़ा लगाते हैं, इसके बाद फॉर्म की सीट लगाते हैं तथा सबसे नीचे की परत में नॉन वूवन फैब्रिक लगाते हैं| इस फैब्रिक को लगाने से धागे की गाँठ अच्छी प्रकार लग जाती है तथा कपड़ा मशीन में आराम से फिसल जाता है!
कच्चा माल कहाँ से खरीदें?
शुरुआत में आप इंटरनेट के माध्यम से कच्चे माल की खोज कर सकते हैं| कुछ समय बाद आपको स्वयं ही सभी मार्केट की जानकारी मिल जाएगी!
मशीन द्वारा कुलटिंग की विधि
इसे अच्छी तरह समझाने के लिए मैं एक यूट्यूब वीडियो एंबेड कर देता हूं! उम्मीद करता हूं इस वीडियो को देखकर आप पूरे प्रोसेस को बहुत अच्छी तरह समझ जाएंगे!
इसमें मैंने गद्दे के ऊपर लगने वाले कपड़े पर होने वाली कुल टिंग की वीडियो को दिखाया है|
वैसे तो इस वीडियो में गद्दे को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है!, पर मैंने केवल कुलटिंग दिखाने के मकसद से इसे एंबेड किया है!
व्यापार के लिए लाइसेंस
- जीएसटी नंबर: यदि आप इसके दायरे में आते हो तो! इसमें सर्विस जीएसटी लगेगा, क्योंकि आप जॉब वर्क कर रहे हैं! जीएसटी के बारे में अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: जीएसटी क्या है
- एमएसएमई रजिस्ट्रेशन: आप अपने व्यापार का एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन करवा कर इसका लाभ उठा सकते हैं|
- एमसीडी रजिस्ट्रेशन: आपको अपने व्यापार का एमसीडी में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा|
कैसे शुरु कैसे करें?
किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले आप यह पोस्ट पढ़ें: बिजनेस कैसे शुरु करें
इस पोस्ट के माध्यम से आप बिजनेस को शुरू करने के बेसिक चरणों को जान पाएंगे!
वैसे इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए मैं कुछ बिंदुओं पर अंकित कर देता हूं|
1- बजट
सबसे पहले अपना बजट निर्धारित कर ले| यदि आपको अतिरिक्त धन की आवश्यकता पड़ रही है तो आप लोन भी ले सकते हैं|
लोन लेने के लिए यह पोस्ट पढ़े: बिज़नेस लोन कैसे लें
2- जगह का इंतजाम
उपयुक्त जगह का इंतजाम करें|
3- बिजली पानी का इंतजाम
मशीन को चलाने के लिए बिजली का इंतजाम करें तथा पीने के पानी की व्यवस्था करें|
4- कच्चे माल का इंतजाम
कच्चे माल की खरीदारी करें| शुरुआत में थोड़ा कम माल खरीदें| जब आप अपने बिजनेस में परफेक्ट हो जाए तब कितना भी माल खरीद सकते हैं!
5- कारीगरों का इंतजाम
एक बिजनेस को चलाने के लिए कारीगर टेबल के पैरों की तरह काम करते हैं| यदि कुशल कारीगर होंगे तो निश्चित रूप से आपका व्यवसाय तरक्की करेगा!
क्या करना होगा?
1- सबसे पहले आपको पार्टियां कपड़ा कुलटिंग करने के लिए देंगी|
2- वह अपनी फ़ोम दे सकती हैं या फिर आपसे अपनी फ़ोम भी लगाने के लिए कह सकती हैं|
3- प्रति मीटर कुल टिंग के हिसाब से पार्टियां आपको पेमेंट करेंगी|
4- इसमें लगभग लगी-बंधी पार्टियां होती है इसलिए जब आपका रिक्शावाला आपकी पार्टी का कपड़ा लेकर आएगा तो वह साथ में पार्टी के द्वारा दी गई फ़ोम को भी ला सकता है|
5- कपड़ा कुल टिंग होने के बाद जब वह क्विल्टिंग के रोल देने के लिए जाएगा तो अगली बार के लिए होने वाला मटेरियल ले आएगा!
व्यापार के लिए मार्केटिंग
- इसके लिए आपको सबसे पहले गद्दे बनाने वालों, बैग बनाने वालों, जैकेट बनाने वालों, रजाई बनाने वालों के मैन्युफैक्चर से मिलना पड़ेगा!
- इसके लिए आप इंटरनेट पर भी अपना प्रचार करें! आप अपनी वेबसाइट बनाकर भी अपने बिजनेस का प्रचार कर सकते हैं| वेबसाइट बनाने के लिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं: बिजनेस के लिए वेबसाइट कैसे बनाएं
- आप इंटरनेट के माध्यम से अपने बिजनेस का फ्री प्रमोशन भी कर सकते हैं| अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: बिजनेस का फ्री ऑनलाइन प्रमोशन कैसे करें
- फोम, hitlon तथा कपड़ा बनाने वालों से भी आप इनके बारे में जान सकते हैं!
- जस्ट डायल, इंडियामार्ट, ट्रेड इंडिया जैसी वेबसाइट पर आप इनके मैन्युफैक्चर को आसानी से खोज सकते हैं!
- यूट्यूब वीडियो, फेसबुक, टि्वटर, लिंकडइन जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर भी अपने बिजनेस का प्रचार अवश्य करें!
व्यापार के फायदे
क्विल्टिंग बिजनेस मॉडल के बहुत सारे फायदे हैं जिनमें से मैं कुछ आपको बता रहा हूं|
- पार्टियां बहुत जल्दी बन जाती है तो पार्टियां टूट भी बहुत जल्दी जाती हैं| नोट: यदि आपके जॉब वर्क में खराबी जैसे कि: फिनिशिंग का ना होना, धागा कई जगह से टूट जाना
- केवल एक बार निवेश करना है|
व्यापार के नुकसान
प्रत्येक बिजनेस के यदि फायदे होते हैं तो नुकसान भी अवश्य होते हैं! आइए! कुलटिंग सर्विस बिजनेस मॉडल के नुकसान के विषय में भी जान लेते हैं|
- जगह ज्यादा घेरता है!
- कारीगर दिक्कत करते रहते हैं| ( यदि सही कारीगर ना हो तो|)
- यदि आप बिना गारंटी किया पुरानी मशीन खरीदते हैं तो वह बहुत जल्दी-जल्दी रिपेयरिंग मांगती है| इससे आपको सीजन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
सावधानियां
कोई भी परेशानी बता कर नहीं आती इसलिए हमें कुछ सावधानियों हमेशा बरतनी चाहिए|
आइए! अब इस व्यवसाय की सावधानियों के बारे में जान लेते हैं|
- अपने वर्कर तथा अपनी फर्म का इंश्योरेंस अवश्य करवाएं जैसे कि: फायर इंश्योरेंस
- फायर सेफ्टी के सभी उपकरण सही जगह लगाएं तथा नियमित रूप से उनकी देखभाल करते रहें|
- पार्टी ने कपड़े पर जो कुल टिंग डिजाइन दिया है उसे बहुत अच्छी तरह तथा ध्यान पूर्वक देखने के बाद अपने कारीगर को भी ध्यान पूर्वक बताएं, क्योंकि यदि एक बार गलत डिज़ाइन कुल्ट हो गया तो आपको बहुत नुकसान लग सकता है!
- अपने कारीगरों को सख्त हिदायत दे दें कि कोई भी शराब के नशे में मशीन पर काम नहीं करेगा!
- अपनी फैक्ट्री में नजर बनाए रखने के लिए कैमरे जरूर लगवाएं!
- बिजली के स्विच बोर्ड, वायरिंग तथा मीटर जैसी चीजों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें!
- फैक्ट्री में धूम्रपान को तो बिल्कुल ही निषेध रखें!
- नाइट शिफ्ट में काम करवाने से परहेज करें!
- यह मशीन चलने पर आवाज करती है इसलिए कोशिश करें कि फैक्ट्री ऐसी जगह है जहां पर शोर होने से किसी को कोई दिक्कत ना हो!
- कपड़े के दोनों सिरों पर पार्टी के साइन अवश्य करवाएं ताकि कोई बाद में यह ना कह सके कि आपने उसका कपड़ा चुरा लिया है!
- हल्के रंग के कपड़े पर डार्क कलर की फ़ोम लगाने से बचें क्योंकि इससे वह कपड़े के आगे दिखती है! (यदि कपड़े का जीएसएम अधिक है तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी|)
साथ ही यह भी अवश्य देखें:
वाटरप्रूफ फेब्रिक बनाने का व्यवसाय कैसे करे
उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट” Quilting Service Business idea: एक ऐसा बिजनेस जिसमें केवल एक बार इन्वेस्टमेंट करके आप लाखों रुपए महीना कमा सकते हैं!” बहुत अधिक पसंद आई होगी|
इस पोस्ट में मैंने तीन बिंदुओं को अंकित किया है: Quilting, quilting designs, Quilting service business model, bed quilting designs, quilting machine, quilting meaning, quilting machine price in india, quilting material, how to do quilting, Quilting Products
कृपया इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें!
बिजनेस आइडिया से संबंधित ऐसी ही अगली पोस्ट में मैं फिर मिलूंगा तब तक के लिए नमस्कार
धन्यवाद