दोस्तों यदि आप यह सोच रहे हैं कि ”ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? (Online paisa kaise kamaye?)”, “गूगल से पैसा कमाने का तरीका?” या “इंटरनेट से पैसा कैसे कमाए?” “How to earn money online in Hindi?” “Earn real money online” तो यह पोस्ट आपके लिए ही है| हम लोग अक्सर ऐसा बिजनेस करने के बारे में सोचते हैं जिसमें हम अपने बॉस खुद हों|
ऑनलाइन बिजनेस में हम अपनी पसंद के मुताबिक काम कर सकते हैं| अपनी पसंद के मुताबिक समय पर काम कर सकते हैं तथा अपनी पसंद के मुताबिक जगह पर काम कर सकते हैं: जैसे कि घर की छत, बालकनी, इत्यादि
बस! आपको अपने आपको यह यकीन दिलाना है की “मुझे पैसे कमाने है!”
इस पोस्ट में मैं आपको ऐसे ऐसे तरीके बताऊंगा, जिसमें आप आराम से जान पाएंगे कि ऑनलाइन पैसे कैसे कमायें जाते हैं?
ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं|
मैं आपको बेहद चुनिंदा तरीके बताऊंगा जो कि बहुत ही कारगर है| मैं भी यह सोचता हूं कि काश मुझे यह चीजें बहुत पहले पता चल जाती| खैर! मैंने तो फिर भी काफी जल्दी शुरुआत कर दी| अब! बारी आप लोगों की है|
एक बार आप लोगों का काम चलना शुरू हो जाएगा तो फिर आपको पैसे की अथाह नहीं रहेगी|
क्या आप अभी तक इन बातों को मजाक समझ रहे हैं?
यदि हाँ- तो यह पोस्ट आपके लिए यहां तक ही थी| जो लोग सीरियसली जानना चाहते हैं, कृपया वह लोग पूरी पोस्ट पढ़ें|
कोई भी धरती पर पहले से कुछ नहीं सीख कर आया|
मैं बिजनेस में होने के कारण थोड़ी जल्दी इंटरनेट, कंप्यूटर, मेल, यूट्यूब, वीडियो एडिटिंग इत्यादि के बारे में जान गया था| परंतु शुरुआत में, मैं भी कुछ नहीं जानता था| मेरी सीखने की लगन ने ही मुझे इन सब चीजों के बारे में जल्दी सिखा दिया|
अब! आप लोगों को ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं (Offline earning तथा Online earning) सिखाने के मकसद से ही मैंने बिजनेस लोक का निर्माण किया है|
Disclaimer: किसी भी कार्य को करने से पहले आपको उसे अच्छी तरह सीखना चाहिए| साथ ही आपको क्या पसंद ना पसंद है इसके बारे में भी जानना चाहिए| किसी भी कार्य को करने के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं| “ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं?” की इस पोस्ट में मैं आपको केवल तरीकों के बारे में बता रहा हूँ|
चलिए दोस्तों! सीखते हैं कि हम घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं?
- Online paise kaise kamaye?
- ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
- ब्लॉगिंग के द्वारा पैसे कैसे कमाए?
- ब्लॉगिंग से पैसा कमाने में कितना समय लगेगा?
- ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के तरीके?
- यूट्यूब से पैसे कैसे कमाये?
- ऑनलाइन क्लासेस से पैसा कैसे कमाए?
- ऑनलाइन फोटो बेचकर कैसे पैसे कमाए?
- Pixabay/pexels/unsplash से पैसे कैसे कमाए
- Fiverr से पैसे कैसे कमाए?
- Apps बनाकर पैसे कैसे कमाए?
- Domain Name बेच कर पैसे कैसे कमाए?
- Dropshipping Business
- किसी ब्लॉग से कितना पैसा कमाया जा सकता है?
- FAQs: ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? (online paisa kaise kamaye?)
Online paise kaise kamaye?
ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
- लैपटॉप/ कंप्यूटर/ डेक्सटॉप/स्मार्टफोन
- इंटरनेट कनेक्शन
- कंप्यूटर की बेसिक जानकारी
- धैर्य
- सही और गलत को पहचानने की समझ
ब्लॉगिंग के द्वारा पैसे कैसे कमाए?
यदि मैं ऑनलाइन अर्निंग कैसे करें? के बारे में बात करूं तो website बनाकर blogging करने का स्थान पहले नंबर पर आता है| यह एक genuine ways to earn money online है यदि आप में हुनर है तो यह सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन पैसा कमाने का!
इसके लिए आपके पास तीन चीजों का होना जरूरी है|
- लिखने की कला (Writing Skills): यानी कि आप लिखकर अपनी बात समझाने में एक्सपर्ट होने चाहिए|
- सीखने की कला (Learning Skills): तक आप स्वयं कुछ नहीं सीखोगे आप किसी को कुछ नहीं सिखा सकते|
- किसी विषय की अच्छी जानकारी: आप जो भी कुछ सिखाना चाहते हैं उस विषय की आपको अच्छी जानकारी, अनुभव, फायदे नुकसान, दिक्कतों, परेशानियों, जरूरतों इत्यादि के विषय के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए, साथ ही आपका उस विषय में इंटरेस्ट भी होना चाहिए|
यदि आपको किसी भी चीज की नॉलेज नहीं है तो पहले आपको नॉलेज लेनी है| आपको यह भी रिसर्च कर लेनी चाहिए कि आपका मन किस काम को करने में लगता है?
आपको एक पर्टिकुलर निच सलेक्ट कर लेना चाहिए| इससे आप उस विषय के बारे में सारी बातों को अच्छी तरह बता पाएंगे|
अब! जैसे कि मैं Business Lok पर बिजनेस से संबंधित विषयों के बारे में बताता हूं| बिजनेस मेरी हॉबी है| पढ़ना तथा पढ़ाना भी मेरी हॉबी है|
क्योंकि मैं आयात निर्यात का व्यवसाय करता हूं, मेरी स्वयं की गद्दों की फैक्ट्री है तथा मुझे लिखना तथा पढ़ना भी बहुत पसंद है| मैं आज भी पढ़ाई कर रहा हूं|
यही मुख्य कारण है कि मैं इन विषयों के बारे में अच्छी तरह लिख पाता हूं| अब! यदि मुझे खुद से इन विषयों के बारे में नहीं पता होगा तो मैं अपने ब्लॉग पर ही क्या लिख पाऊंगा?
चलिए! मेरी इन बातों का मतलब आप अवश्य ही समझ गए होंगे!
सबसे पहले बात करते हैं! ब्लॉगिंग से पैसा कमाने में कितना टाइम लगेगा?
ब्लॉगिंग से पैसा कमाने में कितना समय लगेगा?
इसे जानने के बाद ही आप ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में कदम रखें| वैसे तो इसका कोई भी समय फिक्स नहीं है, परंतु फिर भी मैं एक एवरेज आईडिया आपको जरूर दूंगा| मुझे लगभग 2 साल का समय लगा था, जिसमें मैं 12 से 18 घंटे तक काम करता था|
अब! एक एवरेज के हिसाब से 6 महीने का समय आपको सीखने में लगेगा तथा सीखने के बाद 6 महीने मैं आपकी पोस्ट धीरे-धीरे रैंक होनी शुरू होंगी|
यानी कि कुल मिलाकर 1 साल बाद आपको blog से earning शुरू होगी| यह समय आपको बहुत लंबा भी लग सकता है, इसीलिए मैंने ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी? उसमें “धैर्य” को भी लिखा है|
चलिए! आगे बढ़ते हैं! वह कौन से रास्ते हैं, जिनके द्वारा ब्लॉगिंग से कमाया जा सकता है?
यदि आप ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनाएं? इसके बारे में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट पढ़े: वेबसाइट कैसे बनाये?
ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के तरीके?
आइए! एक-एक करके समझते हैं कि online money making platforms कौन-कौन से हैं? इसमें आपके सवाल “पैसे कमाने के तरीके हिन्दी में (How to earn money online in Hindi?)” का काफी जवाब छुपा हुआ है|
1- विज्ञापन (Advertisement)
सबसे ज्यादा मुख्य तरीका किसी भी ब्लॉगर के लिए पैसे कमाने का advertisement ही होता है| लोग सबसे पहले website बनाकर उस पर advertisement के माध्यम से पैसा कमाते हैं|
सबसे बड़ा ऐड नेटवर्क Google Adsense है| इसके अलावा media.net, adsterra.com जैसे Ad network आपको आसानी से online मिल जाएंगे|
आप बड़ी-बड़ी कंपनियों के banner ad भी अपनी website में लगा कर उनसे पैसे ले सकते हैं|
2- Ad Space Sell
जब आप की website पर ट्रैफिक ज्यादा आने लगेगा, उस समय आप अपनी वेबसाइट का कुछ हिस्सा ads लगाने के लिए कंपनियों को रेंट पर दे सकते हैं|
आपके टॉपिक से रिलेटेड कंपनियां आपको संपर्क करेंगी| आप अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक के अनुसार या अपने डिमांड के अनुसार उनसे पैसा ले सकते हैं|
3- Affiliate marketing
यदि आप की वेबसाइट पर ट्रैफिक कम है तो यह सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है पैसा कमाने का|
एफिलिएट मार्केटिंग क्या होता है?: सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आखिर! एफिलिएट मार्केटिंग क्या होता है? मान लीजिए, आपने किसी प्रोडक्ट के बारे में लिखा| उस पोस्ट को पढ़ने के लिए एक यूजर आपकी वेबसाइट पर आया|
इसमें आपने एक ऐसा लिंक दिया जिससे कि पढ़ने वाला यूजर प्रोडक्ट बेचने वाली वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो गया, आपने उस वेबसाइट पर एफिलिएट प्रोग्राम के लिए मेंबरशिप ले रखी थी|
अब! उस व्यक्ति के प्रोडक्ट खरीदने पर, आपको सेलर कंपनी द्वारा कुछ कमीशन दिया जाएगा| इसे ही एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं|
Amazon Affiliate Programme भारत का नंबर वन एफिलिएट प्रोग्राम है| इसके अलावा Flipkart, Myntra इत्यादि बहुत सारी ई-कॉमर्स वेबसाइट एपलेट प्रोग्राम चलाती हैं|
एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा Advertisement के मुकाबले बहुत अधिक कमाई होती है|
4- Sponsored Post
इस तरीके के द्वारा भी blog से बहुत अच्छा पैसा कमाया जा सकता है| जब आपका ब्लॉग फेमस हो जाता है, उस समय बहुत सारी कंपनियां अपने product के बारे में आपकी वेबसाइट पर एक blog post publish करने के लिए कहेंगे|
इसके लिए वह स्वयं ही आपको article लिख कर देंगे| बस! आपको इसे अपने ब्लॉग पर पब्लिश करना है|
इस पोस्ट के लिए वह आपको पैसे भी देती हैं|
स्पॉन्सर्ड पोस्ट ढूंढने के लिए आप Flyout जैसे प्लेटफार्म की मदद भी ले सकते हैं|
5- Guest Post
बहुत सारे वेबसाइट ओनर भी आपसे Back Link देने के लिए कहेंगे| ऐसा तभी मुमकिन हो पाएगा जब आप की वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक आने लगेगा|
इसके लिए आपको एक ब्लॉग पोस्ट लिखना है, उस पोस्ट में आपको इस वेबसाइट का एक बैकलिंक देना है|
6- Product Review
इसके लिए आपसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां कांटेक्ट करेंगे और कहेंगे कि आप उनके प्रोडक्ट के बारे में अच्छे-अच्छे रिव्यू लिख दो|
इसके लिए वह आपको एक अच्छा सा अमाउंट भी देंगे
7- Blog Selling
बहुत से लोग ब्लॉग website बनाकर इसको sell कर देते हैं|
अब! आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि “लोग ब्लॉग क्यों खरीदते हैं?
- कुछ लोग गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं ले पाते, इसलिए वह गूगल ऐडसेंस अप्रूव्ड ब्लॉग खरीद लेते हैं|
- यदि किसी को ज्यादा ट्रैफिक वाला ब्लॉग चाहिए|
इसके लिए आपको ऐसे प्लेटफार्म भी मिल जाएंगे जिन पर Blog/Website की खरीद-फरोख्त होती है| जैसे कि: Flippa.com
8- E-Book Selling
आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने E-book को बेच कर भी पैसे कमा सकते हैं| यह पैसे कमाने का एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है|
इसके लिए आपको किसी भी विषय के बारे में एक e-book बनानी है| एक पोस्ट के माध्यम से इसका प्रमोशन करना है| अपनी वेबसाइट पर पेमेंट प्राप्त करने के लिए आप Razorpay, Paytm जैसे Payment Gateway का इस्तेमाल कर सकते हैं|
इसके अलावा यदि आप किसी और की वेबसाईट पर अपनी E-BOOK बेचना चाहते हैं तो Amazon का ही एक अन्य प्लेटफॉर्म Amazon Kindle ट्राइ करें| यह भी ई-बुक का सबसे बड़ा ऑनलाइन स्टोर है|
दोस्तों, ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं की इस पोस्ट में अब! वेबसाइट के द्वारा पैसे कमाने के बारे में समझते हैं|
9- Private Forum
आप एक प्राइवेट फोरम बनाकर अपनी वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं| इसके लिए आप कुछ सब्सक्रिप्शन के लिए फीस भी रख सकते हैं|
10- Online Course
आप अपनी बुक के माध्यम से अपने ऑनलाइन कोर्स बेचकर पैसे कमा सकते हैं| बहुत से लोग अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने ऑनलाइन कोर्स का प्रमोशन करते हैं तथा इनसे बेचकर वह काफी अधिक मात्रा में पैसे भी कमाते हैं|
आजकल बहुत से ऑनलाइन कोर्स मार्केट में उपलब्ध हैं जैसे कि: Digital marketing course, blogging course, affiliate marketing course इत्यादि
10- Freelance Service
आप अपनी वेबसाइट के माध्यम से आसानी से freelancing के द्वारा पैसे कमा सकते हैं| इसके लिए आप लोगों के लिए blog post लिख सकते हैं|
उनकी website का promotion भी कर सकते हैं| अपने कस्टमर की वेबसाइट का SEO (Search engine optimize) करके आप उसके द्वारा पैसे कमा सकते हैं|
11- Consultancy Service
अपनी वेबसाइट के द्वारा पैसे कमाने का यह सबसे उन्नत तरीका है|
इसके जरिए आप लोगों को कंसलटेंसी प्रोवाइड कर सकते हैं| आज के दौर में लोग, बहुत से विषयों में कंसल्टेंसी की सहायता लेते हैं|
जैसे कि: कानूनी सलाह, प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सलाह, शेयर मार्केट में निवेश इत्यादि
12- Product Selling (e commerce se paise kaise kamaye?)
आप अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट सेलिंग करके भी पैसे कमा सकते हैं| बस! इसके लिए आपको एक ई कॉमर्स स्टोर बनाना है!
यूट्यूब से पैसे कैसे कमाये?
आज के दौर में सब इंटरनेट के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं| यदि हम यूट्यूब की बात करें तो यह सेकंड लार्जेस्ट सर्च इंजन है|
इसी बात से आप इसकी पापुलैरिटी का अंदाजा लगा चुके होंगे!
ब्लॉग पर आपको टेक्स्ट में कंटेंट लिखना होता है, जबकि यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से आपको अपना कंटेंट दिखाना होता है|
यूट्यूब के द्वारा भी पैसा कमाने कि शुरुआत होने में 1 साल तक का समय लग सकता है|
आपको अपना एक पसंदीदा टॉपिक चुन लेना है| उसके सभी विषयों पर लगातार वीडियो बनाते जाना है| टाइम टू टाइम वीडियो पब्लिश करते जाना है|
4000 घंटे तथा 1000 सब्सक्राइबर कंप्लीट होने के बाद, आपके यूट्यूब चैनल का मोनेटाइजेशन ऑन हो जाएगा| इसके बाद जब भी आपकी वीडियो कोई यूज़र देख रहा होगा, उस पर जब भी ऐड आएंगे तो उसके हिसाब से आपको पैसे मिलेंगे|
इसके लिए भी आपको 3-चीजों का ध्यान देना है|
- आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी बहुत उम्दा बनानी है
- अपने यूजर के हिसाब से कंटेंट बनाना है
- सब्र रखना है: इन चीजों को होने में समय लगता है रातों-रात कुछ नहीं होता|
यूट्यूब से पैसे कमाने के किन चीजों की आवश्यकता होगी?
- स्मार्टफोन/ लैपटॉप/ डेक्सटॉप
- माइक
- वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ( यह फ्री में मिलते हैं)
- अच्छी नॉलेज
- धैर्य
यूट्यूब से पैसे कमाने के तरीके
दोस्तों, कोई भी ओनलाइन पैसा कमाने का तरीका बताए और उसमें यूट्यूब का नाम न हो! ऐसा नहीं हो सकता| YouTube एक ऑनलाइन पैसा कमाने की वेबसाइट है!
तो चलिए दोस्तों! ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? में अब बात करते हैं! कि यूट्यूब से पैसे किन तरीकों से कमाए जा सकते हैं|
1- Adsense
सबसे पहला माध्यम एडवर्टाइजमेंट के जरिए| जब आपका चैनल गूगल ऐडसेंस एक क्राइटेरिया को पूरा कर लेगा तो आपका यूट्यूब चैनल गूगल ऐडसेंस से से मोनेटाइज हो जाएगा|
यूट्यूब में गूगल का ही प्रोडक्ट है| ज्यादातर यूट्यूबर इसी माध्यम से पैसे कमाते हैं|
2- Sponsored Video
जैसे ब्लॉग में sponsored blog post मिलती है, वैसे ही यूट्यूब पर sponsored video भी मिलती है| इस वीडियो में कंपनी आपको अपने प्रोडक्ट के बारे में अच्छी-अच्छी बातें कहने के लिए कह सकती है|
ऐडसेंस से ज्यादा कमाई sponsored video से होती है|
3- Affiliate Marketing
जी हां, आपने ठीक ही पढ़ा “एफिलिएट मार्केटिंग”
आप अपने वीडियो के नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन बॉक्स में affiliate link लगाकर भी पैसे कमा सकते हैं| जब भी आप कोई प्रोडक्ट का रिव्यू करें, तो आप उसके नीचे एफिलिएट लिंक डाल दें|
इस affiliate link के जरिए भी आपको कमाई होगी|
4- Customer Base
इस पॉइंट को बहुत ध्यान से समझें| इसके जरिए आप बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं|
आप अपना एक ऐसा Niche (टॉपिक) सेलेक्ट कीजिए जिसकी आप online या offline ट्रेनिंग देना चाहते हैं|
अब! आप उस टॉपिक से जुड़ी काम की बातों की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते जाइए| धीरे-धीरे आपका एक customer base तैयार हो जाएगा|
जब आपके सब्सक्राइबर्स की संख्या अधिक हो जाए तथा आपके चैनल पर व्यू भी अधिक आने लगे, उस समय पर आप अपने training course के बारे में एक वीडियो बनाकर अपलोड कर दीजिए|
निश्चित तौर पर आप के कोर्स में enroll करने वाले बहुत सारे लोग आपको मिल जाएंगे|
उदाहरण के लिए: मैं अपने यूट्यूब चैनल पर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बिजनेस की ट्रेनिंग देता हूँ| मुझसे लोग आए दिन मेरे ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में पूछते रहते हैं| मैंने अभी तक ऐसे किसी ट्रैनिंग प्रोग्राम के बारे में नहीं सोचा है|
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के बारे में जानने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: एक्सपोर्ट इंपोर्ट बिज़नेस कैसे शुरू करें?
लोग बड़ी-बड़ी कंपनियों एजेंसियां या फ्रेंचाइजी उनके कस्टमर बेस की वजह से ही लेते हैं|
कस्टमर बेस के बारे में जानने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: Customer base क्या होता है?
ऑनलाइन क्लासेस से पैसा कैसे कमाए?
आज के इस दौर में जब कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा, ऐसी स्थिति में ऑनलाइन क्लासेज वालों की तो बल्ले-बल्ले हो गई है|
udemy.com, byjus.com जैसी वेबसाइट के बारे में कौन नहीं जानता| आज के समय में लोग घर बैठे ही इन online coaching का आनंद ले रहे हैं|
आप भी यदि किसी फील्ड में मास्टर है तो, आप भी बड़ी आसानी से अपना online coaching का business शुरू कर सकते हैं|
आप भी udemy तथा byjus जैसे प्लेटफार्म पर अपनी सर्विस देखकर पैसा कमा सकते हैं|
ऑनलाइन फोटो बेचकर कैसे पैसे कमाए?
हमको अक्सर internet पर कुछ काम करने के लिए कभी-कभी फोटो की जरूरत पड़ती है| अब! हर प्रकार की फोटो तो हमारे पास होती नहीं है|
यदि हम google की image को पब्लिश करते हैं तो हम पर copyright का issue आ सकता है| इससे हमें बहुत बड़ा नुकसान भी लग सकता है|
इसी सॉल्यूशन के लिए बहुत सारी कंपनियां फोटो बेचती हैं| मैंने भी अपनी वेबसाइट या किसी अन्य काम के लिए कई बार यहां से फोटो खरीदी हैं|
फोटो खरीदने तथा बेचने के लिए, मैं कुछ website के उदाहरण दे रहा हूं|
जैसे कि: pixabay.com, pexels.com, unsplash.com, shutterstock.com
Pixabay/pexels/unsplash से पैसे कैसे कमाए
ऑनलाइन फोटो भेजने के लिए आपको पैशनेट होना पड़ेगा| इसके लिए आपके पास एक अच्छी क्वालिटी का DSLR कैमरा होना आवश्यक है|
इन वेबसाइट पर आप लाखों प्रकार की फोटो बेच सकते हैं|
जैसे की: पेड़ पौधे, इमारतें, घर, नदी, फूल, फल, जंगल, क्रोकरी, जहाज, ट्रेन, कार, मोबाइल इत्यादि
नोट: इसके लिए आपकी फोटो का रेजोल्यूशन हाई होना चाहिए| वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार आप अपनी फोटो अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं|
Fiverr से पैसे कैसे कमाए?
यदि आप एक फ्रीलांसर है तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए सबसे अच्छा है|
इसके द्वारा आप अपने स्किल्स को आसानी से बेच सकते हैं| यदि आप एक अच्छे कंटेंट राइटर है तो बहुत से लोग आपको content writing के लिए हायर कर सकते हैं|
Fiverr पर रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने स्किल्स को $5 की शुरुआत के साथ बेच सकते हैं|
इसमें हर Sell को gig कहते हैं| इसके लिए Fiverr अपना कमीशन भी रखता है|
जब आपके बहुत सारे ब्लॉग बन जाएंगे आपके पास इतना समय नहीं रहेगा कि आप blog post लिख सकें तो आप आसानी से यहां से content writer hire कर सकते हैं|
Apps बनाकर पैसे कैसे कमाए?
यदि आपके पास में स्मार्टफोन है तो आप Apps के बारे में अवश्य ही जानते होगे| Ola, oyo, uber, Amazon, Zeenews, Dailyhunt इत्यादि, यह सब एप्लीकेशंस ही हैं|
इसके लिए आपको कोडिंग स्किल सीखने पड़ेंगे| आपने अक्सर गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी एप्लीकेशन देखी होंगी| गूगल प्ले स्टोर पर कुछ रजिस्ट्रेशन फीस देकर आप इन्हें पब्लिश कर सकते हैं|
इन वेबसाइट का निर्माण आप Android Application Website Builder Sites के माध्यम से कर सकते हैं|
Android Studio नामक सॉफ्टवेयर की मदद से आप बिना कोडिंग स्किल्स को जाने Android Applications बना सकते हैं|
आप किसी दूसरे से एप्लीकेशन बनवा कर अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी उसे सेल कर सकते हैं|
आप किसी चर्चित वेबसाइट पर अपने android.app के लिए एक ब्लॉग पोस्ट लिखवा कर भी इसका प्रमोशन कर सकते हैं|
Domain Name बेच कर पैसे कैसे कमाए?
जी हां, आप domain name sell करके भी पैसे कमा सकते हैं| इसे Domain flipping कहते हैं|
इसके लिए आपको कुछ domain nameपहले से खरीद कर रखने पड़ेंगे|
इसके लिए आपको एक बहुत ही अच्छे domain name का सलेक्शन करना पड़ेगा तभी इसे खरीदने वाला आपको अधिक कीमत देगा|
आप जब भी domain name खरीदने के लिए किसी website पर उसे सर्च करते हैं तो उसकी कीमत लाखों में भी आ सकती है|
ऐसा इसलिए होता है कि वह domain name पहले से ही किसी ने खरीद कर बेचने के लिए Park कर रखा होता है|
इसके लिए आप Godaddy जैसी वेबसाइट पर इन्हें लिस्ट कर सकते हैं|
Dropshipping Business
यह भी पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा साधन है| इसके लिए ना आपको किसी प्रोडक्ट को बनाने की जरूरत, ना ही प्रोडक्ट को खरीदकर स्टोर करने का झंझट और ना ही किसी website को बनाने का झंझट
इसके लिए आप किसी वेबसाइट पर किसी product को online sell के लिए लिस्ट कर देते हैं| उसी कॉमर्स वेबसाइट पर उस प्रोडक्ट के लिए आर्डर आता है|
आप उस प्रोडक्ट को उसके असली निर्माता के पास भेज देते हैं| उत्पाद ग्राहक को डिलीवर हो जाता है|
आपको, आपका कमीशन मिल जाता है|
किसी ब्लॉग से कितना पैसा कमाया जा सकता है?
अक्सर हम लोग इस सवाल का जवाब ढूंढते रहते हैं| आप ब्लॉग से बहुत सारे तरीकों से पैसे कमा सकते हैं| इन सारे तरीकों का उल्लेख मैंने अपनी पोस्ट में ऊपर किया है|
अब! कोई भी व्यक्ति यह कैसे बता सकता है कि किसी ब्लॉग से कितना पैसा कमाया जा सकता है?
आपने श्री अमित अग्रवाल, श्री हर्ष अग्रवाल तथा श्री पवन अग्रवाल का नाम अवश्य सुना होगा| यह लोग अपने ब्लॉग से इतना कमाते हैं, जितना एक नौकरी करने वाला 10 साल में भी नहीं कमा पाता!
साथ ही अपने ऐमेज़ॉन का तो नाम अवश्य ही सुना होगा| यह ई-कॉमर्स की नंबर वन वेबसाइट है| पूरे वर्ल्ड में किसी वेबसाइट के माध्यम से पैसा कमाने वाली यह सबसे बड़ी वेबसाइट है|
अब! आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी ब्लॉग से कितना पैसा कमाया जा सकता है?
FAQs: ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं? (online paisa kaise kamaye?)
1- किसी भी विषय का संपूर्ण ज्ञान
2- तकनीकी जानकारी
3- धैर्य
जी हां, आप एक ब्लॉग के माध्यम से नौकरी से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं परंतु उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी|
जी हां, आप ब्लॉगिंग में बिना इन्वेस्टमेंट किए पैसे कमा सकते हो| इसके लिए आप Bloggerspot.com पर ब्लॉग बना सकते हैं, परंतु मेरी राय में आपको अपना डोमेन नेम अवश्य परचेज करना चाहिए| जब आप लोग से अच्छे पैसे कमाने लगे तो आप इसे वर्डप्रेस पर शिफ्ट कर सकते हैं|
ब्लॉगिंग घर बैठे पैसे कमाने का सबसे अच्छा साधन हैं|
किसी विषय के एक बहुत ही छोटे से हिस्से के ऊपर ब्लॉग लिखने को माइक्रोनिच ब्लॉगिंग कहते हैं| जैसे कि यदि आप Pillow के ऊपर केवल Recron से बने Pillow के बारे में ही लिखें|
CPC फुल फॉर्म होती है: Cost per click ( यानी कि आप की वेबसाइट पर दिखाए गए एडवर्टाइजमेंट में एक क्लिक के बदले में दिया जाने वाला पैसा)
यदि आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ढूंढना चाहते हैं तो आप इसके लिए Google Trends की सहायता ले सकते हैं|
यदि हम भारत की जनसंख्या की बात करें तो अभी ठीक प्रकार से पूरी आबादी इंटरनेट की जद में नहीं आई है| कुछ ही समय में इंटरनेट का साम्राज्य गांव तक भी फैल जाएगा| तब आएगा ब्लॉगिंग करने का असली मजा!!
यानी कि ब्लॉगिंग का भविष्य बहुत ही उज्जवल है|
आपको इसके लिए कीवर्ड रिसर्च करनी पड़ेगी| एक अच्छे से कीवर्ड के ऊपर इस प्रकार की पोस्ट लिखो की पढ़ने वाले को मजा आ जाए| अब! इससे यह होगा कि यूजर आपकी वेबसाइट पर ज्यादा देर तक रुकेगा, जिससे गूगल कोई यह सिग्नल मिलेगा कि यह पोस्ट बहुत अच्छी है| इसका नतीजा यह निकलेगा कि आप की वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक आने लगेगा|
जी हाँ, आप हिन्दी ब्लॉग से भी पैसे कमा सकते हैं| यही नहीं धीरे-धीरे हिन्दी ब्लॉगिंग का scope भी बढ़ता जा रहा है|
जी हाँ, हिंदी ब्लॉग में biographics लिखकर पैसे कमाने के लिए अच्छा है
1- Google AdSense
2- Amazon Affiliate Marketing
3- Youtube
4- Freelancer
5- BlueHost Affiliate
6- Flipkart Affiliate Marketing
7- Fiverr
8- Infolinks
9- Hostinger Affiliate
10- Hostgator Affiliate
11- Kinsta affiliate
12- Cloudways affiliate
“ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं (earn money ideas in Hindi)” की इस पोस्ट के साथ-साथ आपको यह पोस्ट भी पढ़नी चाहिए|
बिना वेबसाईट बनाये कैसे ऑनलाइन बिज़नेस करें?
कंपनी एजेंसी बिजनेस कैसे करें?
बिजनेस के लिए वेबसाइट कैसे बनाये?
आपने क्या सीखा?
इस पोस्ट के माध्यम से आपने ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं (How to make money online in Hindi), गूगल ऐडसेंस से पैसा कैसे कमाए? यूट्यूब से पैसा कैसे कमाए? तथा अन्य ऑनलाइन अर्निंग के तरीकों को सीखा|
उम्मीद करता हूं, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी|
इसी प्रकार बिजनेस रिलेटेड अगली पोस्ट में, मैं फिर मिलूंगा, तब तक के लिए नमस्कार
धन्यवाद|