दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको एक ऐसे New unique startup business idea के बारे में बताऊंगा जिसको पढ़कर आप सोचने पर विवश हो जाएंगे कि हां वाकई में कोई ऐसा स्टार्टअप प्लेटफार्म भी होना चाहिए!
यह विषय शुरुआत में कुछ अटपटा लग सकता है, परंतु जैसे-जैसे आप यह पोस्ट पढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे आपको इसकी जरूरत महसूस होती चली जाएगी|
कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद ही अपनी सहमति या असहमति के निष्कर्ष पर पहुंचे!
कोई भी बिजनेस या स्टार्टअप, डिमांड एंड सप्लाई के मेथड पर काम करता है| मैंने इंटरनेट पर इस विषय के बारे में बहुत खोजबीन की, परंतु मुझे इस प्रकार का कोई भी Unique startup idea नहीं मिला!
इस पोस्ट को आप पूरी तरीके से एक “New unique startup business idea” कह सकते हैं!
मैं इस स्टार्टअप आइडिया के बारे में इस प्रकार लिखूंगा की कोई भी व्यक्ति जिसमें लग्न है वह इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद इस Unique startup idea पर काम कर सकता है|
साथ ही मैं यह भी मानता हूं कि यदि कोई कंपनी जिसे स्टार्टअप शुरू करना है वह इस पोस्ट को पढ़ लेगी तो निश्चित तौर पर वह इसके एग्जीक्यूशन के बारे में अवश्य सोचेगी!
कोई भी स्टार्टअप जभी सफल होता है जब लोगों को किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और वह मार्केट में उपलब्ध नहीं होती|
इस प्रकार का स्टार्टअप लोगों के जीवन में किसी काम को सरल बना देता है|
तो चलिए दोस्तों! शुरु करते हैं! आज का टॉपिक
Unique startup ideas in india
startup business ideas
दोस्तों, यह एक बहुत ही गंभीर विषय है, इसलिए कृपया इसे ध्यान से पढ़ें|
कोरोनावायरस स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर विषय बन गया है| आज की हमारी इस भाग दौड़ में सबसे ज्यादा मुश्किल काम अपने किसी प्रिय को हॉस्पिटल किया चेकअप करवाने हेतु ले जाना है| बहुत सी ऐसी समस्याएं लोगों के सामने उत्पन्न हो जाती है कि उन्हें यह सब काम करने के लिए अपने नौकरी तक भी गवानी पड़ जाती है|
यदि कोई ऐसा प्लेटफार्म मिल जाए जहां पर उन्हें थोड़ी सी कीमत अदा करके कोई जिम्मेदार उनके प्रिय को हॉस्पिटल में चेकअप करवाने के लिए ले जाए तो उनकी काफी समस्या हल हो जाएगी|
अब! यहाँ तक पढ़ने के बाद आप यह मत सोचना कि यह क्या समस्या हुई?
तो दोस्तों मैं कुछ बिंदु के माध्यम से क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इनके बारे में बताने का प्रयत्न करूंगा!
इससे आपको इस स्टार्टअप बिजनेस आइडिया की गंभीरता का भी पता चल जाएगा और साथ ही इसकी जरूरत के विषय में भी समझ में आ जाएगा|
इसे आप “New business ideas after COVID 19 Pandemic” भी कह सकते हैं|
स्टार्टअप के बारे में ज्यादा जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े: startup definition india, eligibility, benefits के बारे में जाने
जरुरत
1- यदि घर में एक से ज्यादा मेंबर बीमार हो जाए!
2- आप स्वयं बीमार हो जाएं और आपको कोई ले जाने में असमर्थ हो|
3- जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे थे वह लॉकडाउन के समय वहाँ फँस गए थे, ऐसे में उन्हें अपने परिवार की चिंता बहुत सता रही थी|
ऐसे समय में उनके पास संदेश पहुंचता कि उनके किसी प्रिय को चेकअप करवाने के लिए ले जाना है, और इस काम के लिए उन्हें कोई भी नहीं मिल रहा तो सोचो उन पर क्या बीती होगी!!
4- नौकरी से ज्यादा छुट्टी ना मिलना|
5- घर से दूर नौकरी करना|
6- एक ही दिन पर एक से ज्यादा जरूरी कामों का आ जाना! इत्यादि
ऐसी अनेक वजह हो सकती हैं जिन्हें यदि आप ध्यान से सोचोगे तो आपको ऐसा लगेगा कि हां काश इस प्रकार का कोई प्लेटफार्म बन जाए!!
चलिए! अब मैं आपको इस “New business idea after & during COVID 19” के बारे में एक-एक करके सारी चीजें बदलता चला जाऊंगा कि कैसे शुरू करना है? किन चीजों के सावधानी रखनी है? इत्यादि
कैसे शुरु करें?
1- Name patent
सबसे पहले आपको अपने इस “New unique startup business idea in India” को पेटेंट करवा लेना चाहिए| इसे शुरू करने के बाद आप एक ऐसे स्टार्टअप बिजनेस में कदम रखेंगे जहां पर आपके कंपटीशन में कोई नहीं होगा|
इसके बारे में जानने के लिए पोस्ट पढ़ें: Trademark registration कैसे होता है तथा कितनी फीस लगती है?
2- Firm selection
इसके बाद आपको किस प्रकार की फर्म बनानी है? इसके बारे में जानकारी लेनी है! इन सभी पोस्ट को पढ़कर आपको यह कंफ्यूजन भी दूर हो जाएगी|
जैसे कि:
1- Sole proprietorship क्या होती है?
2- वन पर्सन कंपनी क्या होती है तथा इसका लाभ कैसे लें?
3- कंपनी क्या होती है?, भारत में कैसे खोले? तथा कंपनी तथा साझेदारी में क्या अंतर होता है?
4- LLP: लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म क्या होती है?
5- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी क्या होती है तथा इसके क्या फ़ायदे हैं?
6- पार्टनरशिप फर्म क्या होती है? इसे खोलने के फ़ायदे तथा नुकसान क्या होते हैं?
3- Funding
किसी भी new unique startup idea पर काम करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है| आपको फंडिंग का इंतजाम करना पड़ेगा!
(i) Government startup funding
सरकार द्वारा नए स्टार्टअप्स को फंडिंग में मदद मिलती है|
अधिक जानने के लिए यह विडिओ देखें:
(ii) Angel investors
आज के समय में बहुत सारी कंपनियां तथा एंजल इन्वेस्टर्स नई बिजनेस आईडिया में इन्वेस्ट करने के इच्छुक रहते हैं|
बहुत से पहले से चल रहे स्टार्टअप के फाउंडर भी आपके एंजल इन्वेस्टर बन सकते हैं| बस! इसके लिए उन्हें आपका यह नया स्टार्टअप आइडिया पसंद आना चाहिए!
(iii) Business Loan
इस न्यू स्टार्टअप बिजनेस को शुरू करने के लिए आप स्टार्टअप बिजनेस लोन भी ले सकते हैं| बिजनेस लोन के बारे में अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े:
4- Website & app Developing
शुरुआत में OLA तथा OYO Rooms जैसे स्टार्टअप कि सफलता के बारे में किसी को अंदाजा नहीं था, परंतु आज के समय में हमें यह स्टार्टअप बहुत अच्छे लगते हैं|
इनकी सफलता का राज बेहतरीन मैनेजमेंट, फ्रेंडली वेबसाइट तथा बेहतर फीचर वाले ऐप होना है|
आपको भी अपने स्टार्टअप को सफल बनाने इन विषयों पर बहुत अधिक गौर करना पड़ेगा!
इस start up शुरू करने के लिए आपके ऐप में GPS feature होना बहुत जरूरी है!
यदि आप वेबसाइट ऐप बनाना नहीं जानते तो आप इसकी आउटसोर्सिंग कर सकते हैं|
आउटसोर्सिंग के बारे में जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े: आउटसोर्सिंग क्या होती है?, बीपीओ क्या होता है | BPO Full Form and Meaning
यदि आप वेबसाइट के बारे में जानना चाहते हैं तो कृपया यह पोस्ट पढ़े: Business के लिए website कैसे बनाये?
5- Job placement
कोई भी सफल स्टार्टअप निश्चित तौर पर नौकरियों की बहार लेकर आता है| आप भी अपने “COVID 19 के बाद भारत में नए व्यापारिक विचार” के द्वारा बहुत सारी नौकरियां उत्पन्न करेंगे!
किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए उसके कर्मचारियों का उसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है! आप भी नौकरी पर ऐसे कर्मचारियों को रखें या जोड़ें जो आपके बिजनेस को सफल बनाने में आपकी मदद करें|
6- Advertisement
बेशक की है बिंदु में सबसे आखिर में लिख रहा हूं परंतु इससे इसकी महत्वता कम नहीं हो जाती है|
सारा स्टार्टअप बिजनेस सेटअप होने के बाद आपको अपने इस Startup plan का प्रचार करना पड़ेगा|
इसके लिए आप बहुत सारे तरीके अपना सकते हैं|
जैसे कि:
(i) Pamphlet
इसके लिए आप पंपलेट बटवा सकते हैं|
(ii) Google Ads
यह बहुत ही शानदार तरीका है किसी भी स्टार्टअप को बूम देने के लिए| आप गूगल ऐड का प्रयोग करके अपने बिजनेस की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं|
(iii) Social media platforms
आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी बिजनेस का प्रमोशन करने के लिए बहुत अच्छा माध्यम है| इसके लिए आप फेसबुक, ट्विटर, लिंकडइन, पिंटरेस्ट, कोरा, यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म की मदद ले सकते हैं|
(iv) Website
आप अपनी स्वयं की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने स्टार्ट अप का प्रचार कर सकते हैं| इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग की कैटेगरी डाल लेनी चाहिए|
जब आप इसके ब्लॉग पर आर्टिकल पब्लिश करेंगे तो उनमें से बहुत सारे कीवर्ड रैंक करेंगे, जिससे आपकी वेबसाइट फेमस होती चली जाएगी|
अपनी इस वेबसाइट के माध्यम से आप अपने start up App का प्रमोशन भी कर सकते हैं|
(v) Affiliate Marketing
यदि आप अपने स्टार्टअप को बुलंदी तक पहुंचाना चाहते हैं, तो मेरी राय में आपको अपने प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग करनी बहुत ही आवश्यक है|
एफिलिएट मार्केटिंग मार्केटिंग के बारे में अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े: affiliate marketing क्या होती है?
(vi) Hoarding advertisement
होर्डिंग के माध्यम से अपने बिजनेस का प्रचार करना चाहते हैं तो शुरुआत में मेरी यही राय रहेगी इससे बचें|
7- Customer care
किसी भी स्टार्टअप के लिए कस्टमर केयर होना एक तरह से अनिवार्य ही है| इससे आपको अपने बिजनेस में क्या-क्या सुधार करने हैं? लोगों की क्या समस्या है? इत्यादि के बारे में जानकर उनके सॉल्यूशन करने में मदद मिलती है|
8- Transportation
यदि हो सके तो आप कैब सर्विस वालों से टाइप कर सकते हैं| बिजनेस में तरक्की होने पर आप स्वयं का भी ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बना सकते हैं|
9- Slogan
एक अच्छा सा स्लोगन बना कर उसको रजिस्टर्ड अवश्य करवाएं| स्लोगन के माध्यम से आपकी कंपनी तथा उसके कार्य के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हो जाए|
स्लोगन ऐसा होना चाहिए जो सुनते ही कानों को मधुर लगे!
जैसे की”
“हम आपकी जिम्मेदारियों को निभाएंगे”
क्या करना होगा?
इस new unique startup idea का यह इंपोर्टेंट पार्ट है| इस पॉइंट को पढ़कर आपको इस बिजनेस का सारा कंसेप्ट क्लियर हो जाएगा|
इस स्टार्टअप में आपको लोगों को उनके हॉस्पिटल या क्लीनिक तक चेकअप करवाने के लिए ले जाना होगा! उनके सारे टेस्ट करवाने होंगे! उन्हें डॉक्टर को दिखाना होगा! तथा उन्हें सुरक्षित उनके घर पर वापस छोड़ना होगा!
यानि की उन्हे उस customer का परिचारक (attendant) बनना होगा|
इसमें आप लोगों या महिलाओं को अपने स्टार्टअप में जोड़ेंगे जो उन लोगों को चेकअप करवाने के लिए ले जाने में सक्षम हो|
इसे “रोगी परिचारक सर्विस (Patient care service)” कहना ठीक रहेगा!
क्या-क्या करना चाहिए?
दोस्तों, अपने इस New start up के लिए आपको बहुत सारी चीजें दिमाग में बिठा लेनी है| यह बात ठीक है कि आप लोगों को सुविधा देना चाहते हैं परंतु इस बात पर अवश्य गौर करें कि कोई भी आपके ऊपर विश्वास क्यों करेगा|
इस विश्वास को बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजों पर गौर अवश्य देना चाहिए|
1- OTP password
सबसे पहले आपको दोनों पार्टियों को एक एक ओटीपी भेजना है, जब दोनों पार्टियों के ओटीपी का मिलान हो जाए तभी प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए|
इसकी दो मुख्य वजहें हैं:
(i) ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं जिससे कि ले जाने वाले को यह पता चल जाए कि जिस पीड़ित को उसके द्वारा ले जाया जाएगा यह वही पीड़ित है जिसने आपकी सर्विस ली है|
(ii) पीड़ित के द्वारा ओटीपी कंफर्म करने पर उसको भी यह मालूम चल जाएगा कि यही कंपनी द्वारा भेजा गया है पर्सन है|
2- GPS Location
इसके लिए आपको ओला के फीचर पर ध्यान देना होगा, जैसे कि ola मैं कैब बुक करते समय उस कैब की लाइव लोकेशन दोनों पार्टियों को मिलती रहती है|
ठीक उसी प्रकार आप तथा आपके सर्विस लेने वाले दोनों को लाइव लोकेशन मिलती रहेगी| इससे सर्विस लेने वाले व्यक्ति को संतोष मिलता रहता है कि उसका प्रिय इस वक्त कहां पर है?
यदि इसमें वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाए तो आपके स्टार्टअप में चार चांद लग जाएंगे!!
3- Appointment Booking Questions
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको कुछ सवालों का जवाब मैंडेटरी कर देना चाहिए| इससे आपको सर्विस लेने लेने वाले की बहुत सारी परिस्थितियों का पता चल जाएगा|
(i) नाम
नाम से आपको सही पर्सन के बारे में पता चल जाएगा|
(ii) उम्र
इससे आपको व्यक्ति की समझ बूझ का पता चल जाएगा, अर्थात कोई ऐसी परिस्थिति है जिसमें कोई अपने 10 साल के बच्चे के लिए सर्विस लेना चाहता है तो आपको उसके बारे में पता चल जाएगा कि वह कितना सक्षम है?
(iii) वजन
हो सकता है कि पीड़ित व्यक्ति का वजन ज्यादा हो और आप किसी ऐसे कर्मचारी को भेज दें जो उसको संभालना सके!
(iv) पता
इसके द्वारा आपका कर्मचारी पीड़ित की सही लोकेशन पर पहुंच जाएगा| वैसे जीपीएस इस मामले में काफी हद तक मददगार है|
(v) समस्या
यह बहुत ही जरूरी है! इससे आपको यह पता चल जाएगा कि पीड़ित व्यक्ति को चलने फिरने में तो कहीं दिक्कत नहीं है?, बार-बार पेशाब आने की समस्या तो नहीं है? चक्कर आने की समस्या तो नहीं है? इत्यादि ऐसी किसी भी समस्या होने पर आप उसी प्रकार से उसको ले जाने की व्यवस्था करेंगे|
भविष्य क्या है?
आज के समय में बहुत से लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं|
किसी का एक बार हॉस्पिटल में नामकरण हो जाए तो समझ लीजिए कि उसका जल्दी से उससे पीछा नहीं छूटता!
यदि आपकी कोई एक बार सर्विस ले लेगा तो यह win-win सिचुएशन की तरह काम करेगी|
यानी कि इसमें दोनों पक्षों का फायदा होगा|
सावधानियां
दोस्तों, यदि आप इस पोस्ट को पढ़ते पढ़ते यहां तक पहुंच गए हैं तो मैं कुछ ऐसे बिंदुओं के बारे में आपको अवगत करवाऊँगा जिनकी वजह से आपके यूजर का आप पर विश्वास बहुत अधिक बढ़ जाएगा|
S. NO: | Precautions |
1. Police verification | आपको अपने सभी कर्मचारियों का यह जितने भी आपके साथ में कर्मचारी जुड़े हुए हैं उन सब का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है|अपने आप को ऐसी स्थिति में रखकर सोचिए कि आप अपने किसी प्रिय को किसी अनजान व्यक्ति के साथ कैसे भेज सकते हैं? |
2. Weather condition | किसी भी लीड को पूरा करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी के पास में ऐसे प्रोडक्ट अवश्य होना चाहिए जो असामान्य मौसम में काम आ सकें|जैसे कि: छाता (इससे धूप तथा बारिश से बचाव हो सकता है), पीने का पानी इत्यादि |
3. Get in touch | हमेशा आपका कर्मचारी आपकी कंपनी के टच में अवश्य होना चाहिए| यदि उसको किसी भी जरूरी चीज की जरूरत है तो उसको तुरंत उपलब्ध करवाना आप का प्रथम कार्य होना चाहिए| |
4. Insurance | बुरा समय कभी भी कह कर नहीं आता, इसलिए ऐसी किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए इंश्योरेंस अवश्य करा कर रखें| |
5. Hold/Backup | किसी भी एक टास्क को पूरा होने तक, यदि कोई ऐसी स्थिति आ जाती है कि आपको उस कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को उसके स्थान पर भेजना है तो हमेशा बैकअप का प्रबंध अवश्य करके रखें! |
6.Trial | किसी भी Startup को Execute करने से पहले उसका कई बार ट्रायल करें, इससे आपको उसमें आने वाली दिक्कतों के बारे में पता चलेगा तथा आप समय से पहले उन्हें दुरुस्त कर लेंगे| |
7. extravagance (फिजूलखर्ची) | बेवजह के खर्चों से बचें| |
8. ReSchedule/Postpone | कई बार appointment ReSchedule/Postpone हो जाती है| ऐसी किसी स्थिति के लिए उचित मूल्य का प्रावधान करें| |
9. Cancellation Fee | आपको एक minimum cancellation fee भी अवश्य रखनी चाहिए| इसका निर्धारण आप स्वयं करें| |
साथ ही यह भी अवश्य देखें:
ऑनलाइन होर्डिंग बिजनेस कैसे शुरु करें?
बिस्कुट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
Part-time business ideas in India
Cutlery manufacturing business idea
तो दोस्तों इस पोस्ट को मैंने अपने पूरे मन से लिखा है| नई चीजें दिमाग में आने पर मैं इसे समय-समय पर अपडेट भी करता रहूंगा|
अब! ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोग इस पर हंस भी रहे हों|
यह ठीक उसी प्रकार होगा जैसे: जब किसी ने हवाई जहाज के बारे में चर्चा की थी तो उसे सुनकर कई लोग हंसने लगे थे|
इन लोगों के बारे में न सोचकर मैं फिर भी आपके लिए इसी प्रकार के नए स्टार्टअप बिजनेस आइडियाज को लाता रहूंगा|
इससे मेरा देश तरक्की के रास्ते पर ऊपर चढ़ता चला जाएगा, साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा|
यह अवश्य ध्यान रखें! जब भी कोई नया बिजनेस शुरू होता है तो उसके साथ कई लोगों के घर भी पलते हैं, और कई कर्मचारियों की किस्मत के कारण कई व्यापार भी चलते हैं!
अरे भाई! अब सब चीज मैं ही बता दूंगा तो आप क्या करोगे!! हा-हा-हा-हा-हा-हा
अभी आपको यह पोस्ट “Unique startup ideas: एक ऐसा अद्वितीय स्टार्टअप बिजनेस आइडिया जिसे जानकार आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे!!” पसंद आई हो तो कृपया इसे शेयर अवश्य करें!
New business ideas after COVID 19 in India से संबंधित अगली पोस्ट में फिर मिलूंगा तब तक के लिए नमस्कार
धन्यवाद