दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम Mattress Cover Making Business कैसे करें? इसके बारे में सीखेंगे| गद्दों के कवर बनाने का बिजनेस करना बहुत ही आसान है| इसमें हम mattress cover के types के बारे में भी जानेंगे|
अक्सर लोग, Mattress cover तथा Mattress protector को एक ही चीज समझ लेते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है|
Mattress cover तथा Mattress protector दोनों अलग-अलग उत्पाद (Product) होते हैं|
इसके बिज़नेस के बारे में जानने के लिए पढ़ें: मैट्ट्रेस प्रोटेक्टर बिजनेस की जानकारी | यह व्यवसाय Mattress Cover business से भी ज्यादा आसान है|
इस पोस्ट में हम Mattress cover Business के बारे में जरूरी बातों को जानेंगे|
तो चलिए दोस्तों! शुरू करते हैं, आज का टॉपिक “Mattress Cover बनाने का व्यवसाय कैसे करें?”
Mattress Cover Making Business
Mattress Cover क्या होता है?
यह इस प्रकार सिला हुआ कपड़ा होता है, जिसके एक तरफ चैन (Zip) लगी होती है| इस चैन को खोलकर गद्दे पर इस प्रकार चढ़ाया जाता है कि यह चारों तरफ से ढक जाता है| कपड़े के इसी खोल को, मैट्रेस कवर कहते हैं|
इसे अच्छी तरह समझाने के लिए मैं इसमें गद्दे के कवर की एक फोटो भी लगा देता हूं, इससे आप अच्छी तरह समझ जाएंगे!
गद्दे के कवर कितने प्रकार के होते हैं?
यदि आप मैट्ट्रेस कवर का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको यह बात अवश्य है पता होनी चाहिए कि गद्दे के कवर कितने प्रकार के होते हैं? तथा मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गद्दे के कवर की क्वालिटी कौन सी है?
1- चैन वाला गद्दे का कवर (Mattress cover with zipper)
इस कवर में चैन लगी होती है| चैन की सहायता से इस खबर को आसानी से गद्दे के ऊपर से हटाया जा सकता है| इसे धोकर आसानी से दोबारा गद्दे पर चढ़ाया जा सकता है| यह cotton, Polyester, silk, nylon इत्यादि सभी प्रकार के फैब्रिक में बनाया|
2- जलरोधक गद्दे का कवर (Mattress cover waterproof)
इस कवर को चढ़ाने के बाद गद्दे के अंदर पानी जाने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं| साथ ही साथ यह कवर अनकंफरटेबल होता है, क्योंकि पानी के साथ साथ हवा का सरकुलेशन भी रुक जाता है| इसलिए इस पर सोने में बड़ा अजीब सा लगता है! इसीलिए वाटरप्रूफ गद्दे के कवर की जगह वाटरप्रूफ मैट्ट्रेस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए|
3- Plastic mattress cover
यह कवर प्लास्टिक की पतली परत का बनाया जाता है| अधिक सर्दी पड़ने पर यह जल्दी चटक जाता है| धोने पर भी जल्दी खराब हो जाता है|
4- Memory foam mattress cover
इस कवर को बनाने के लिए कपड़े के नीचे मेमोरी फोम की कुल टिंग की जाती है| जिससे यह कवर बहुत ही मुलायम हो जाता है|
5- Rexine mattress cover
इस खबर का मुख्य मकसद भी तरल पदार्थों को गद्दे के अंदर जाने से रोकना होता है| रेक्सीन का कवर अन्य कवर की तुलना में काफी मजबूत होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल हॉस्पिटल तथा लैबोरेट्री जैसी जगहों में किया जाता है|
रेक्सीन पर सिलाई करने के लिए जुकी मशीन या अंब्रेला-31 चाहिए होती है|
गद्दे का कवर बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कपड़ा
- चैन (Zip)
- धागा
- चॉक: निशान लगाने के लिए|
- स्केल या फंटी: सीधा निशान लगाने के लिए|
- L (एल ): यह एक प्रकार का प्रेम होता है जिसमें कपड़े को पर मीटर के हिसाब से तह लगाया जाता है| इससे कपड़े की एक सार तह लग जाती है जिससे 2 फायदे होते हैं| 1- कपड़ा काटने में आसानी होती है| 2- कपड़ा कितने मीटर है, यह पता चल जाता है, क्योंकि कपड़े की प्रत्येक परत 1 मीटर के हिसाब से फोल्ड होती है|
- कैची: कपड़ा काटने के लिए|
- कपड़ा काटने की मशीन
- टेबल: जिस पर कपड़े को काटा जाएगा: यह काम जमीन पर भी हो सकता है, पर टेबल पर कपड़ा काटने में आसानी होती है|
- चिमटी: कपड़े की लगी हुई तह को रोकने के लिए|
- कपड़ा सिलने की मशीन: जुकी मशीन या अंब्रेला-31
- सिलाई मशीन चलाने वाली बिजली की मोटर|
- पॉलीबैग: कवर को पैक करने के लिए| नोट: नोट यह मार्केट से बने हुए मिल जाते हैं|
- कमर्शियल बिजली का मीटर|
- कारीगर
- जीएसटी नंबर: आप इसे 1 साल बाद भी ले सकते हैं, क्योंकि जभी आपको पता चलेगा कि आपकी वार्षिक सेल कितनी है?
- यह लघु उद्योग है इसलिए आप एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन भी अवश्य करवा लेना चाहिए, क्योंकि यह उद्योग लघु उद्योग की श्रेणी में आएगा आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा|
एमएसएमई के बारे में अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: एमएसएमई क्या है? तथा MSME full form
- यदि आप ई बिजनेस पर भी ध्यान देंगे तो आपको जल्दी सफलता मिलेगी| ई बिजनेस के बारे में ज्यादा जानने के लिए यह कुछ पोस्ट अवश्य पढ़ें:
E-business के क्या फायदे होते हैं?
Scope of e business ई व्यवसाय का दायरा कितना है?
ई बिजनेस की सीमाएं तथा नुकसान क्या हैं?
इन पोस्ट को पढ़कर आपको बिज़नेस की बारीकियों के बारे में अवश्य ही अधिक जानकारी मिलेगी|
Mattress cover sizes
आपको गद्दे के कवर के साइज भी पता होनी चाहिए| तभी आप आसानी से हिसाब लगा पाएंगे कि एक कवर में कितना कपड़ा लगेगा?
मैं सबसे ज्यादा चलने वाले साइज की लिस्ट आपको दे रहा हूं|
S.No. | लंबाई (Length) | चौड़ाई (Breadth) | मोटाई (Height) |
1 | 72 इंच | 35 इंच | 4 इंच |
2 | 72 इंच | 35 इंच | 5 इंच |
3 | 72 इंच | 36 इंच | 4 इंच |
4 | 72 इंच | 36 इंच | 5 इंच |
5 | 75 इंच | 35 इंच | 4 इंच |
6 | 75 इंच | 35 इंच | 5 इंच |
7 | 75 इंच | 36 इंच | 4 इंच |
8 | 75 इंच | 36 इंच | 5 इंच |
9 | 78 इंच | 35 इंच | 4 इंच |
10 | 78 इंच | 35 इंच | 5 इंच |
11 | 78 इंच | 36 इंच | 4 इंच |
12 | 78 इंच | 36 इंच | 5 इंच |
13 | 72 इंच | 48 इंच | 4 इंच |
14 | 72 इंच | 48 इंच | 5 इंच |
15 | 72 इंच | 70 इंच | 5 इंच |
16 | 72 इंच | 72 इंच | 5 इंच |
नोट: चौड़ाई में ½ से 1 इंच बड़ा कवर सिलें, इससे दो फायदे होंगे| 1- कवर चढ़ाने में आसानी होगी| 1- धोने के बाद कपड़ा सिकुड़ने पर भी कवर छोटा नहीं होगा|
कपड़ा होलसेल में कहाँ से मिलेगा?
देखो भाई लोगों! सारे भारत के बारे में तो मैं भी नहीं जानता! मैं दिल्ली में रहता हूं तो, इसलिए दिल्ली के बारे में तथा अन्य मार्केट जिनके बारे में मुझे पता है, इनके बारे में मैं अवश्य बता देता हूं|
दिल्ली गांधीनगर तथा शांति मोहल्ले में गद्दे के कवर का कपड़ा होलसेल रेट पर मिलता है| इसके अलावा सूरत, लुधियाना, पानीपत (S.D. College Road), मेरठ (Mohkampur Industrial Area, Uttar Pradesh)
बाकी कपड़ा ढूंढने के लिए आपको सबसे अच्छा स्रोत इंटरनेट है| आपको केवल गूगल पर सर्च करना है “mattress fabric wholesaler” और आपको अनगिनत रिजल्ट मिल जाएंगे|
आप इंडियामार्ट तथा ट्रेड इंडिया जैसे वेबसाइट से भी इन्हें आसानी से ढूंढ सकते हैं|
नोट: कपड़ा मीटर तथा वज़न दोनों के हिसाब से मिलता है|
ग्राहक कैसे मिलेगा?
अपने पसंदीदा क्षेत्र में ग्राहक को ढूंढने के लिए आप, जस्ट डायल, ट्रेंड इंडिया, इंडियामार्ट जैसी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं|
अपने ग्राहक को चिन्हित करने के बाद, जिस भी मेट्रो स्कवर कि आप मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते हैं, उसका आपको एक सैंपल पीस सिलवाना है|
सैंपल पीस को लेकर दुकानदार को दिखाना है| आपके रेट तथा क्वालिटी पसंद आने के बाद ग्राहक आपको अपनी जरूरत के हिसाब से आर्डर करेगा|
आपको एडवांस जरूर लेना है| एडवांस आपको इतना लेना है कि यदि ग्राहक मुकर जाता है, तब भी आप फायदे में रहे|
निर्यात व्यवसाय के लिए ग्राहक ढूंढने के लिए यह पोस्ट पढ़ें: एक्सपोर्ट बिज़नेस में ग्राहक कैसे ढूंढे?
मार्जन
कवर बनाने के समय आपको वेस्टेज का हिसाब अवश्य लगाना चाहिए| कभी भी पूरा कपड़ा इस्तेमाल नहीं हो पाता!
मैन्युफैक्चरिंग में आपको 20% तक का मार्जन तक मिल सकता है|
ट्रेडिंग में आपको 15% तक का मार्जन मिल सकता है|
गद्दे के कवर का व्यवसाय कितनी राशि से शुरू हो सकता है|
निर्यात व्यवसाय करने के लिए तो आपको जल्द ही रुपयों की आवश्यकता पड़ेगी| अब आप सोच रहे होंगे कि उसमें तो बहुत अधिक धन की आवश्यकता होगी, और यह भाई साहब! लिख रहे हैं कि कम रुपयों की आवश्यकता पड़ेगी!
अब! ऐसा कैसे हो सकता है?
निर्यात के लिए कितने रुपए की आवश्यकता पड़ेगी? इसके लिए आप यह वीडियो देखिए
मैं कुछ खर्चे आपको बता रहा हूं इनके हिसाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको कितनी राशि की आवश्यकता होगी?
जगह: कम से कम 50 गज जगह की आवश्यकता होगी|
बिजली: बिजली का मीटर कमर्शियल लगवाने के लिए जो भी खर्चा लगेगा|
इक्विपमेंट: ऊपर दिए गए लिस्ट में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह सारा सामान कितने का आएगा|
कच्चा माल: आप शुरू में, केवल ₹50000 रुपए के कपड़े से शुरुआत करें| धीरे-धीरे समझ आने पर आप यह राशि बढ़ा सकते हैं|
कारीगर की सैलरी: कारीगर को दो हिसाब से अपने पास रख सकते हैं|
1- सैलरी- जिसमें वह 15000 रुपए के आस-पास सैलरी लेगा|
2- पर पीस सिलाई/ठेके पर- जिसमें वह आपसे एक पीस को साइज के हिसाब से सिलने के पैसे लेगा| मुझे शुरुआत में यह वाला जमता है|
गद्दे कवर के व्यवसाय के फायदे
- बहुत ज्यादा ज्ञान लेने की आवश्यकता नहीं है|
- कम पूंजी से शुरू हो जाएगा|
- सारा जरूरी सामान जल्दी उपलब्ध हो जाता|
- सस्ता उत्पाद होने के कारण जल्दी लिखता है|
- हर घर में इसकी डिमांड है|
- कंपटीशन बहुत कम है|
- विदेशों में भी आराम से निर्यात कर सकते हैं क्योंकि आज भी हम कपड़े के क्षेत्र में अव्वल श्रेणी में आते हैं|
- बहुत अधिक जगह की आवश्यकता नहीं है|
- एमएसएमई भी सहयोग करता है|
- बहुत ज्यादा मशीनरी की आवश्यकता नहीं है|
- कारीगर आराम से मिल जाते हैं|
- कच्चा माल भी बहुत आराम से मिल जाता है|
- बहुत ज्यादा साइज़ नहीं होते|
- आप स्वयं भी मोटरसाइकिल या स्कूटर पर पार्टी के यहां माल पहुंचा सकते हैं|
- बिजली ना होने पर भी सिलाई मशीन पैर से चल जाती है|
- ग्राहक बहुत आसानी से मिल जाता है|
- ट्रेडिंग भी बहुत आसानी से हो जाती है|
गद्दे कवर के व्यवसाय के नुकसान
- शुरुआत में कपड़े की अच्छी समझ ना होने पर नुकसान लग सकता है, इसलिए थोड़े से माल से शुरुआत करें|
- हर लॉट का कलर अलग हो सकता है|
- फोन पर कोई विशेष कलर का आर्डर नहीं कर सकता, कोई लाल, हरा, डार्क कलर, लाइट कलर तो बोल सकता है पर किसी पर्टिकुलर कलर को नहीं बता सकता|
- इसमें कलर डिजाइन की पसंद ना पसंद भी महत्वपूर्ण है, एक कलर किसी को पसंद आता है तो दूसरे को नहीं
- यदि होलसेल कपड़े की चोरी करेगा तो आप जल्दी से उसे पकड़ नहीं सकते, क्योंकि कपड़ा तो जभी नापेंगे, जब आप उस का ऑर्डर तैयार करेंगे और आर्डर कब तैयार करेंगे यह आप कैसे बता सकते हैं? यानी कि सीधे से शब्दों में सारी कहानी विश्वास से जुड़ गई|
नोट: वैसे ऐसा कोई करता नहीं है, परंतु मैं किसी की गारंटी भी नहीं ले सकता!
- गलत साइज़ सिलने पर आपका पूरा आर्डर कैंसिल हो सकता है|
- जो सैंपल आपने दिखाया था, उससे मिलान ना होने पर भी आपका पूरा आर्डर कैंसिल हो सकता है|
- कभी-कभी कपड़ा अंदर से कटा-फटा निकल जाता है यह भी आपका ही नुकसान है|
- कपड़े का पना कम होने पर भी वेस्टेज अधिक जाती है|
- कभी-कभी कपड़ा के अंदर डिजाइन ठीक से प्रिंट नहीं होता, ऐसी स्थिति में वह कपड़ा भी खराब ही मानो!
अब बस! मेरे दिमाग में और पॉइंट नहीं आ रहे| कुछ रह गया हो तो मुझे मेल करें| मैं आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश अवश्य करूंगा|
साथ ही यह भी अवश्य देखें:
बिजनेस के लिए वेबसाइट कैसे बनाये?
Hitlon Sheet: बिज़नेस की जानकारी
कंपनी एजेंसी बिजनेस कैसे करें?
Mattress Binding Tape: बिज़नेस की सारी जानकारी
यदि आपको कोई सवाल हो तो आप मुझसे मेल के द्वारा पूछ सकते हैं|
उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट “Mattress Cover Making Business Idea (गद्दों के कवर बनाने का व्यवसाय कैसे करें?)” पसंद आई होगी|
इसी प्रकार बिजनेस से संबंधित अगली पोस्ट में फिर मिलेंगे तब तक के लिए नमस्कार
धन्यवाद