इस पोस्ट में आपको container load calculation का बहुत ही सिंपल तरीका मिलेगा| इस कैलकुलेशन के द्वारा आप आसानी से CBM Calculation निकाल सकते हैं|
इस पोस्ट में आपके दो सवालों के जवाब मिल जाएंगे प्रशं-1 “कितना माल एक कंटेनर में आएगा?” प्रशं- 2 “ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगेगा Volumetric के हिसाब से जाएगा या Weight के हिसाब से?”
आप बस कुछ सिंपल से फार्मूलों के द्वारा आसानी से container loading calculation कर सकते हैं|
इसमें आपको किसी भी प्रकार की Container loading Software की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही आपको किसी प्रकार के Container loading Calculator की जरूरत पड़ेगी|
एक्सपोर्ट बिज़नेस में हमेशा यह दुविधा रहती है कि कंटेनर में कितना माल आ जाएगा? तथा हमारा जो ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगेगा वह आयतन के हिसाब से लगेगा या वजन के हिसाब से? क्योंकि इसी के द्वारा ही हम पार्टी को कोटेशन दे सकते हैं|
एक्सपोर्ट बिज़नेस में हमेशा यह दुविधा रहती है कि कंटेनर में कितना माल आ जाएगा? क्योंकि इसी के द्वारा ही हम पार्टी को कोटेशन दे सकते हैं|
साथ ही साथ हमें हमारी एक EXPORT BILLING CYCLE का अमाउंट भी पता लग जाता है|
इसलिए हमे Container Load Calculation की जरूरत पड़ती है| Container load Calculation को आप CBM Calculation भी कह सकते हैं|
export import business में Container loading को Container Stuffing भी कहते हैं|
यानी कंटेनर में माल भरना|
इसके द्वारा हमें बहुत सारी चीजों का फायदा मिल जाता है मसलन पार्टी की बिलिंग कितने की होगी?
हमारी टोटल पेमेंट का अमाउंट कितना हो जाएगा? इत्यादि
इस पोस्ट में आपको एक ऐसा तरीका भी मिलेगा जिससे यदि आप कुछ भी नहीं जानते तब भी आप CBM CALCULATION निकाल सकते हैं|
आपको थोड़ा सी जानकारी Container Types के बारे में भी होनी चाहिए|
इस पोस्ट में हम अलग अलग प्रोडक्ट्स को अलग-अलग साइज के कंटेनर में कैलकुलेट करेंगे की एक कंटेनर में कितना माल आएगा?
साथ ही आप कंटेनर के साइज़ों के बारे में भी जान सकते हैं|
उदाहरणों के माध्यम से आपको बहुत जल्दी समझ में आ जाएगा|
इसे और ज्यादा आसान बनाने के लिए मैं इसमें यूट्यूब की वीडियो भी एंबेड कर देता हूं|
इसके साथ ही यदि आप कोई सा भी बिज़नेस करते हैं तो आपको रीवर्स जीएसटी calculation निकालनी अवश्य आनी चाहिए|
नोट:- हम जो भी कैलकुलेशन करेंगे वह बेसिक कैलकुलेशन होगी जिसमें Pallet include नहीं होगा| साथ ही साथ यह कैलकुलेशन लगभग में होगी|
8 फीट के कंटेनर की लोडिंग का हिसाब
हम एक सवाल के द्वारा 8 feet Container Load Calculation को समझते हैं|
Question- एक बोरी जिसकी लंबाई 24 इंच, चौड़ाई 12 इंच और ऊंचाई 12 इंच है| इस साइज की 8 फीट लंबे कंटेनर में कितनी बोरियाँ आएंगी?
Answer – सबसे पहले हम कंटेनर का अंदर का साइज निकाल लेते हैं इसके लिए जो कंटेनर का साइज दिया हुआ है इसकी कैलकुलेशन करते हैं|
कंटेनर साइज फार्मूला – L X B X W=
8x7x7.5= 420
A-container total size=420
अब बोरी का साइज निकाल लेते हैं|
L X B X W=
2x1x1 = 2
B -बोरी का टोटल साइज= 2
अब A ÷ B = 420 ÷ 2 =210
यानी कि इस कंटेनर में 2 फुट लंबी 2 फुट चौड़ी और 2 फुट ऊंची साइज की लगभग 120 बोरियां आ जाएंगी|
नोट:- अब इस कैलकुलेशन में कुछ चीजें यह ध्यान देने वाली होती है कि लोड किया जाने वाला माल कभी भी पूरा पूरा फिट नहीं होता|
जैसे कि मान लीजिए कंटेनर की लंबाई 8 फिट है और इसमें हम 6 फीट लंबाई के सरिए की कैलकुलेशन निकालें अब होगा यह की लंबाई में केवल एक ही लेंथ आ पाएगी परंतु हमें थोड़ा सा हिसाब लगाएँ तो हम इस लेंथ को चौड़ाई में रख सकते हैं और हिसाब निकाल सकते हैं|
अब यदि कंटेनर की लंबाई 20 फुट हो और पाइप की लंबाई 8.5 फिट हो तब हमें यह देखना पड़ेगा कि इसमें दो ही लंबाई की लेंथ आप आएँगी और इसमें हम चौड़ाई में भी इस लेंथ को नहीं रख सकते क्योंकि कंटेनर की चौड़ाई 8 फीट होती है और पाइप की लंबाई 8.5 फीट है|
9 फीट के कंटेनर की लोडिंग का हिसाब
हम एक दूसरे सवाल के द्वारा 9 feet Container Load Calculation को समझते हैं|
Question- 1 फुट लंबाई 1 फुट चौड़ाई तथा 1 फुट ऊंचाई के कितने बॉक्स 10 फीट के कंटेनर में आएंगे?
Answer – इसमें भी फिर हम वही कैलकुलेशन कर लेते हैं कंटेनर के साइज की
कंटेनर साइज फार्मूला – L X B X W
10x8x8= 640
A-container total size= 640
अब Boxका साइज निकाल लेते हैं|
L X B X W
1x1x1= 1
B – Box का टोटल साइज= 1
अब A ÷ B = 640 ÷ 1 = 640
यानी कि इस कंटेनर में 1 फुट लंबी 1 फुट चौड़ी और 1 फुट ऊंचे साइज के लगभग 640 बॉक्स आ जाएंगे
नोट:– अब इस कैलकुलेशन में कुछ चीजें यह ध्यान देने वाली यह है कि कंटेनर की चौड़ाई 8 फीट है परंतु अंदर अंदर उसकी चौड़ाई 7.5 फीट ही रह जाती है|
अब इस कंडीशन में हमें थोड़ा सा ध्यान यह देना पड़ेगा कि एक कॉलम और रो में जितने बॉक्स आएंगे उन्हें इसमें से माइनस करना पड़ेगा|
20 feet Container loading calculation
Question- 19 फीट लंबाई के कितने सरिए 20 फुट की लंबाई के कंटेनर में आएंगे?
Answer – सबसे पहले हमें यह ध्यान रखना है कि कंटेनर के अंदर की लंबाई भी पूरी 20 फिट नहीं होती|
अब हमें यह भी ध्यान रखना है कि यदि यह pallet पर पैक हुआ तो फिर इस लंबाई का सरिया केवल कॉर्नर टू कॉर्नर ही आएगा|
क्योंकि कोने पर कंटेनर की लंबाई थोड़ी सी बढ़ जाएगी| अब हमें इस साइज का सरिया इस साइज के कंटेनर में रखने पर बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा|
और यदि लोडिंग बिना pallet के है और इससे सर यह की लंबाई में कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा तब ही हम इसे इस कंटेनर में लोड करेंगे| अब आप ऊपर दिए गए फार्मूले के हिसाब से इसकी कैलकुलेशन निकाल सकते हैं|
साथ ही यह अवश्य पढ़ें:
लैटर ऑफ क्रेडिट क्या होता है? तथा इसके फायदे क्या होते हैं?
40 feet Container loading calculation
अब हम ऊंचाई में देखते हैं कितने गद्दे आएँगे|
Question- 6.5 फुट लंबाई, 3.5 फिट चौड़ाई और 10 इंच मोटाई के कितने गद्दे बिना pallet के 40 फीट के कंटेनर में आ जाएंगे?
Answer – इसका हम सीधा सा हिसाब निकालते हैं| सबसे पहले हम 40 फीट लंबाई में 1 फीट घटा लेते हैं|
अब कंटेनर के अंदर की लंबाई रह गई 39 फीट| इसको 6.5 से भाग करते हैं|
A– 39÷6.5=6
यानी लंबाई में 6 Row आ जाएंगी| अब कंटेनर की अंदर की चौड़ाई रह जाती है 7 फीट से थोड़ी सी ज्यादा| अब हम चौड़ाई में गद्दे की चौड़ाई भाग कर देंगे|
B– 7 ÷3.5=2
यानी चौड़ाई में दो Row आ जाएंगी|
अब हम ऊंचाई में देखते हैं कितने गद्दे आएँगे|
कंटेनर का अंदर की ऊंचाई 7.5 फिट के आसपास रह जाती है| हमारे गद्दे का साइज इंच में है इसलिए हम इसकी ऊंचाई भी इंच में निकाल लेते हैं|
7.5×12 = 90
C- 90÷10= 9
यानी की ऊंचाई में हमारे 9 गद्दे एक लाइन में आ जाएंगे|
अब हमें सारी कैलकुलेशन निकालनी है|
Total = AxBxC= 6X2X9 Total 108 piece
लगभग 108 पीस 40 फीट के कंटेनर में आएंगे|
साथ ही यह अवश्य देखें: ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप क्या होती है?, इसके फ़ायदे तथा इसे कैसे बेचें?
CBM Calculation for container load
Volumetric v/s Weight
तो दोस्तों, अब बात करते हैं दूसरे सवाल की
यहां तक पढ़ने के बाद आप लोगों को एक चीज के लिए हो गई होगी कि आपका कितना माल कंटेनर में आएगा|
पर अभी भी एक सवाल का जवाब बचता है वह यह कि आपका माल का जो ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगेगा वह वॉल्यूमैट्रिकली/वेट किस हिसाब से चार्ज होगा?
weight टन में count होता है- 1 टन = 1000 किलोग्राम
इसके लिए सबसे पहले हमें यह जानना जरूरी है कि ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों ने यह कंडीशन क्यों रखी है?
यदि कंपनी एक ही कंडीशन के हिसाब से चार्ज करें या तो वजन के हिसाब से या फिर वॉल्यूम के हिसाब से|
तो अब कुछ इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी|
केवल वजन के हिसाब से चार्ज करने पर
मान लो आप का कोई प्रोडक्ट है जो जगह ज्यादा घेरता है पर उसका वजन नहीं है तो वह कंटेनर में ज्यादा जगह घेर लेगा परंतु क्योंकि कंपनी उसका चार्ज वजन के हिसाब से करेगी तो वह बहुत घाटे में चली जाएगी|
वॉल्यूम के हिसाब से चार्ज करने पर
ऊपर वाले सवाल के ही जवाब में यदि कंपनी वॉल्यूम के हिसाब से चार्ज करेगी तो अब ग्राहक बहुत ज्यादा घाटे में चला जाएगा|
इसलिए एक ऐसा फार्मूला बनाया गया जिससे दोनों पक्षों में किसी को नुकसान ना हो| परंतु इसमें थोड़ा बहुत फायदा ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों का ही रहता है|
सबसे पहले हमें यह समझना पड़ेगा कि transportation में CBM Calculation होती कैसे है? तथा कुछ जरुरी sizes को भी समझ लेते हैं|
CBM का अर्थ होता है- Cubic meter
1 फुट में कितने इंच होते हैं?: 12 inch
1 मीटर में कितना फिट होता है?: 3.28084 feet
By AIR CBM calculation formula
यदि आप अपना कुछ सामान हवाई मार्ग से भेजते हैं तो सीबीएम कैलकुलेशन का फार्मूला होगा|
लंबाई ✖ चौड़ाई ✖ ऊंचाई को 6000 से ÷ (भाग) करना है|
By Sea CBM calculation formula
एयर की तरह ही जलमार्ग का भी सीबीएम कैलकुलेशन करने का फार्मूला होता है|
लंबाई ✖ चौड़ाई ✖ ऊंचाई को 5000 से ÷ (भाग) करना है|
साथ ही यह अवश्य देखें: पोर्ट रजिस्ट्रेशन या ए डी कोड रजिस्ट्रेशन के बारे में जाने
अब आप cha आपके कंसाइनमेंट का चार्ज बताता है तो आप आराम से कैलकुलेशन कर सकते हैं कि आपके प्रोडक्ट का वॉल्यूम ज्यादा है या वेट?
Pro Tip for container load calculation
यदि आपको कुछ भी नहीं पता जैसे की प्रोडक्ट कैसे पैक होगा? कितना माल किस साइज़ के कन्टैनर में आएगा? तो इस Tip को फॉलो करें|
मैंने इसे कई बार try किया है और यह बड़े काम की है|
तो अब आपको करना यह है की आप Alibaba.com या chinatrade.com जैसे B2B पोर्टल पर ग्राहक बनकर quotation मांगे, आपको दर्जनों क्वोटैशन मिल जाएंगी जिसमे आपको बहुत सारी चीजें पता चल जाएंगी| जैसे :
- कंटेनर में कितना माल कितना आएगा?
- कौन सा पेमेंट टर्म ज़्यादा चलता है?
- कौन सा इनकोटर्म ज़्यादा चलता है?
- माल की packing तथा marking कैसे करनी होती है|
- एक बिल cycle में कितना इनवेस्टमेंट होगा?
- कितना मार्जिन आप अपने प्रोडक्ट में रख रकते हैं? इत्यादि
Container में कितना वज़न रख सकते है?
मेरे बहुत से दोस्तों को इसे समझने में कुछ दिक्कत होती है इसलिए इसे में बहुत ही आसान तरीके से समझाता हूँ|
20 feet कंटेनर में हमे लगभग 28 टन माल की अनुमति होती है| 40 फीट कंटेनर मैं भी हमे लगभग 28 टन माल की ही अनुमति होती है|
बस !! यहीं से confusion शुरु होता है| चलो इसे समझते हैं की ऐसा क्यों होता है?
यदि आप लोहे का या अन्य किसी धातु का कोई सामान ले जा रहे हो तो 20 फीट कन्टैनर में उसे लोड करने के बाद भी कुछ जगह बच सकती है|
इसी सामान को यदि आप 40 फीट container में ले जाना चाहो तो भी आप लगभग 28 टन ही ले जा सकते हो चाहे उसमे कितनी भी जगह बच जाए|
ऐसा करने के कुछ कारण हैं|
- इन containers की capacity ही maximum 28 टन (लगभग) होती है| ज़्यादा लोडिंग होने पर ये damage हो सकते हैं|
- पोर्ट पर इन्हे लोडिंग तथा उनलोड़ीं करने के लिए जो crane होती है उसपर संतुलन बना रहे इस कारण से भी यह वज़न तय किया गया है|
- सबसे अंतिम तथा मुख्य कारण क्योंकि ज़्यादातर एक्सपोर्ट समुन्द्र के रास्ते होता है इसलिए शिप पर एक ही तरफ ज़्यादा वज़न न हो जाए|
साथ ही यह अवश्य पढ़ें:
जीएसटी रिवर्स कैलकुलेशन तथा जीएसटी कैलकुलेशन फार्मूला जानना जरुरी है!
बिल डिस्काउंटिंग क्या होती है? इसके नियम, शर्तें क्या होती हैं?
बिल ऑफ एक्सचेंज क्या होता है?, परिभाषा, प्रकार तथा आवश्यक तत्व
ईमेल कैसे लिखते हैं? ईमेल फॉरमैट जानने के लिए देखें
मर्चेंट एक्सपोर्टर तथा मैन्युफैक्चरर एक्सपोर्टर के फ़ायदे तथा नुकसान
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया आप इसे शेयर अवश्य करें साथ ही साथ अपने सुझाव भी अवश्य दें