इस पोस्ट में आप जानेंगे की आप किस प्रकार apeda में registration करवा सकते हैं?, क्या डॉक्यूमेंटस लगेंगे? आपको apeda में रेजिस्ट्रैशन करवाने से क्या लाभ मिलेगा तथा एपीडा में कौन से प्रोडक्टस आते हैं?
एपीडा क्या है?
यह एक export promotion council है|
APEDA यह एक सरकारी संगठन है जो 1985 में अनुसूचित उत्पादों के निर्यात के संवर्धन और विकास के लिए एक अधिनियम का माध्यम से स्थापित किया गया है।
apeda अनुसूचित उत्पादों के विकास के लिए वित्तीय सहायता, सूचना तथा दिशा निर्देश प्रदान करता है। एपीडा अधिनियम के तहत व्याख्यित उत्पादों को अनुसूची उत्पाद कहा जाता है|
ऐसे listed products के exporters को apeda के तहत registration की आवश्यकता होती है।
- एपीडा क्या है?
- APEDA full form
- APEDA Registration benefits
- Apeda Products list
- Apeda registration online process
- Step 1: online apply कैसे करें?
- Step 2: निर्यातक को क्या- जानकारी देनी है?
- Step 3: डीटेल भरने के बाद क्या करना है?
- Step 4: वेरिफिकेशनकी पुष्टि होने के बाद क्या करना है?
- Step 5: प्रक्रिया कब तक पूरी होगी?
- Step 6: निर्यातक पेमेंट किन तरीकों से कर सकता है?
- Step 8: लॉगिन डीटेल कहाँ पर मिलेगी?
- Step 9: निर्यातक अपने एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे चेक कर सकता है?
- Step 10: एप्लीकेशन में कमी पाई जाने पर क्या होगा?
- Apeda registration fees
- Video: अपनी एक्सपोर्ट council कैसे पता करें?
- अपीड़ा में रेजिस्ट्रैशन करवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए?
- FAQs: APEDA
APEDA full form
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority)
APEDA Registration benefits
एपीडा का मकसद जो प्रोडक्टस है की जो प्रोडक्टस एपीडा के अंतर्गत उल्लेखित हैं, उन प्रोडक्टस के निर्यात को बढ़ावा देना और इस विभाग के द्वारा द्वारा केंद्र सरकार के Regulation के तहत विभिन्न कार्यों को प्राप्त करना।
आसान भाषा में समझाऊं तो
- जो प्रोडक्टस अपेड़ा के अंतर्गत आते हैं उन प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना|
- वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
- सब्सिडी उपलब्ध करवाना
- Joint venture द्वारा एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना|
- RCMC मुहैया करवाता है|
- प्रोडक्ट की क्वालिटी के स्टैंडर्डस तय करता है|
- उनका स्पेसिफिकेशंस तैयार करता है|
- बूचड़खानो का इंस्पेक्शन करता है|
- प्रोडक्ट की पैकेजिंग के तरीके बताता है|
- आपके प्रोडक्ट का विदेशों में प्रमोशन में मदद करता है| जैसे कि:- आप अलग-अलग वेबसाइटों पर आपके प्रोडक्ट को लिस्ट कैसे कर सकते हैं?, आपको अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कैसे करनी है?
- एपीडा के अंतर्गत आने वाले प्रोडक्ट कौन सी कंट्री में ज्यादा बिकते हैं|
- आपके प्रोडक्ट के प्रोडक्शन में मदद करता है|
- हर 3 महीने में आपको अपने प्रोडक्ट की डिटेल जैसे कि आपने कितना प्रोडक्शन किया? कितना सेल किया? इत्यादि की जानकारी एपीडा को देनी होती है जिससे कि वह एनालाइज करके आपकी और बेहतर तरीके से मदद कर सके|
- आपका जो प्रोडक्ट है उसकी ट्रेनिंग भी मुहैया करवाता है ताकि आप बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सकें|
Apeda Products list
अनाज तथा अनाज उत्पाद
फल
सब्जी
मांस
पोल्ट्री उत्पाद
डेयरी उत्पाद
कन्फेक्शनरी
बिस्कुट
बेकरी उत्पाद
शहद
ग्वार गम
गुड़
चीनी उत्पाद
पुष्पकृषि तथा पुष्पकृषि उत्पाद
कोको उत्पाद
चॉकलेट
पुष्प कृषि उत्पाद
अचार
पापड़
मादक तथा गैर मादक पेय
कुक्कुट तथा कुक्कुट उत्पाद
जडी बूटी तथा औषधीय पौधे
चटनी
पापड़
मूंगफली और अखरोट
कोको तथा उसके उत्पाद
इसके अलावा apeda को चीनी के आयात की निगरानी करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है|
Apeda registration online process
Step 1: online apply कैसे करें?
APEDA की वेबसाइट पर साइन अप करें. (होम पेज पर- रजिस्टर मेंबर के बटन पर क्लिक करें).
Step 2: निर्यातक को क्या- जानकारी देनी है?
निर्यातक को अपनी बेसिक डिटेल डालनी है| जैसे:- IE CODE, Email ID & Mobile number तथा submit का बटन दबाएं
Step 3: डीटेल भरने के बाद क्या करना है?
अब! आपकी मेल आईडी तथा मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा|
जातक को यह दोनों ओटीपी डालकर वेरीफाई करवाना है|इसके बाद उसे प्रोसीड फॉर एप्लीकेशन करना है|
Step 4: वेरिफिकेशनकी पुष्टि होने के बाद क्या करना है?
इस वेरिफिकेशनकी पुष्टि होने के बाद निर्यातक को ऑनलाइन एप्लीकेशन भरनी है तथा जो जरूरी कागजात मांगे हैं, वह ऑनलाइन जमा करने हैं| इन डाक्यूमेंट्स का जो फॉर्मेट होगा वह केवल JPEG, PDF,PNG ही होना चाहिए| निर्यातक को इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उसने जो डिटेल डाली है वह बिल्कुल सही है|
Step 5: प्रक्रिया कब तक पूरी होगी?
इस ऑन-लाइन आवेदन प्रक्रिया को एक या एक से अधिक सत्रों में दोबारा लॉगिन करके पूरा किया जा सकता है| इन सारी डिटेल को भरने के बाद निर्यातक को यह सारी डिटेल सेव कर देनी चाहिए|
जब तक निर्यातक पेमेंट नहीं कर देता तब तक वह अपनी डिटेल को एडिट कर सकता है|
Step 6: निर्यातक पेमेंट किन तरीकों से कर सकता है?
निर्यातक पेमेंट केवल निम्न तरीकों से कर सकता है:-
ऑफलाइन: “डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा- यह डिमांड ड्राफ्ट “APEDA” के फेवर में बना होना चाहिए शहर के नाम पर आप संबंधित शहर का नाम डालें|”
ऑनलाइन: “क्रेडिट कार्ड (मास्टर एंड VISA), डेबिट कार्ड (मास्टर एंड VISA), इंटरनेट बैंकिंग”
पेमेंट पूरी होने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा|
आप इस नंबर को नोट कर के रख लें – यह भविष्य में आपके काम आ सकता है|
Step 8: लॉगिन डीटेल कहाँ पर मिलेगी?
RCMC सर्टिफिकेट बनने के बाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आपका लॉगइन डिटेल जैसा कि यूजर नेम तथा पासवर्ड आ जाएगा|
अब निर्यातक इसके द्वारा APEDA की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकता है
Step 9: निर्यातक अपने एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे चेक कर सकता है?
निर्यातक अपने एप्लीकेशन का स्टेटस “Track Application” के बटन को क्लिक करके जान सकता है|
Step 10: एप्लीकेशन में कमी पाई जाने पर क्या होगा?
यदि एप्लीकेशन में कोई कमी पाई जाती है तो निर्यातक को फिर से एप्लीकेशन दोबारा से जमा करानी होगी|
Apeda registration fees
S.NO: | Registration | Cost |
1. | Apeda registration fees | 1- निर्यातक 5000/- रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर सकता है। करों को छोड़कर (excluding taxes)2- रु.5900/- जीएसटी के साथ (with GST) |
2. | ONLINE MODE | क्रेडिट कार्ड (मास्टर कार्ड और वीजा)डेबिट कार्ड (मास्टर कार्ड और वीजा) |
3. | OFFLINE MODE | एपीडा के संबंधित शहरों में देय “एपीडा” के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (Demand draft in favor of “APEDA” payable at respective cities of APEDA offices) |
4. | APEDA GST No: | 07AAAJA1150H1ZU |
Video: अपनी एक्सपोर्ट council कैसे पता करें?
अपीड़ा में रेजिस्ट्रैशन करवाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए?
1. स्वयं द्वारा प्रमाणिक इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड की कॉपी
2.बैंक प्रमाण पत्र
3. निर्यातक अपने आपको मैन्युफैक्चरर एक्सपोर्टर घोषित करता है तो उसे कुछ संबंधित एजेंसियों के प्रमाण पत्रों की भी आवश्यकता होगी जैसे कि:-
PRODUCTS | Certification Agencies |
---|---|
बाग़वानी और बीज बाग़वानी विभाग | Dept. of Horticulture/DIC/SIA |
फल और सब्ज़ियाँ | Deptt. Of Agriculture/ Horticulture |
मूंगफली / दलहन / ग्वारगम | DIC / SIA / FSSAI |
प्रोसेस्ड फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स / प्रोसेस्ड फूडउत्पाद / माँस उत्पादों / अनाज की तैयारी /विविध तैयारी | FSSAI |
डेयरी / पोल्ट्री / हनी | FSSAI/EIC/EIA |
मादक पेय | Dept. of Excise Commissioner |
Cereals | DIC / SIA / FSSAI |
नोट: APEDA से RCMC की मांग के लिए किसी भी दस्तावेज़ की कोई हार्ड कॉपी आवश्यक नहीं है|
APEDA Bank certificate format
एपीडा के कार्यालय
APEDA भारत के लगभग सभी कृषि संभावित राज्यों में अपनी पहुँच बना चुका है तथा अपने 5 क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान कार्यालय और 13 आभासी कार्यालयों के द्वारा कृषि निर्यात समुदाय को सेवाएं प्रदान कर रहा है ।
Apeda के क्षेत्रीय कार्यालय
- कोलकाता
- मुंबई
- हैदराबाद
- गुवाहाटी
- बंगलौर
apeda का प्रधान कार्यालय
• नई दिल्ली
APEDA प्राधिकरण के सदस्य
केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त एक अध्यक्ष।
Planning commission के प्रतिनिधि के रूप में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एक सदस्य।
दो लोकसभा द्वारा निर्वाचित और एक राज्य सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य।
भारत सरकार का कृषि विपणन सलाहकार, जो वर्तमान में पद पर हो।
APEDA में central govt. के मंत्रालयों से संबंध रखने वाले तथा प्रतिनिधित्व करने वाले 8 सदस्य
(A) कृषि एवं ग्रामीण विकास
(B) वाणिज्य
(C) उद्योग
(D) वित्त
(E) खाद्य
(F) नागर विमानन
(G) नागरिक आपूर्ति
(H) शिपिंग एवं परिवहन
APEDA में केंद्रप्रशासित प्रदेशों और राज्यों के प्रतिनिधि
अपीडा में प्रतिनिधि के रूप में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सात सदस्य हैं-
(A) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
(B) राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ
(C) राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड
(D) काजू निर्यात संवर्धन परिषद
(E) भारतीय पैकेजिंग संस्थान
(F) भारतीय पैकेजिंग संस्थान
(G) केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनु
केन्द्र सरकार द्वारा APEDA में नियुक्त 12 सदस्य
- फल और सब्जी उत्पाद उद्योग
- मांस
- कुक्कुट और डेरी उत्पाद उद्योग
- अन्य अनुसूचित उत्पाद उद्योग
- पैकेजिंग उद्योग
- कृषि अर्थशास्त्र
- LISTED PRODUCTS के विपणन के क्षेत्र में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों में से केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त 2 सदस्य ।
Apeda का प्रशासनिक ढांचा
अध्यक्ष – केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त होता है|
निदेशेक – एपीडा द्वारा नियुक्त होता है|
सचिव – केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त होता है|
अन्य अधिकारी और कर्मचारी – प्राधिकरण द्वारा नियुक्त होते हैं|
एपीडा अधिनियम की धारा 7 (3) में प्रावधान है कि संबंधित विभाग अपने कार्यों अच्छी प्रकार चलाने के लिए अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों तथा अधिकारियों की नियुक्ति कर सकता है|
apeda में टोटल स्वीकृत कर्मचारियों की संख्या विभिन्न श्रेणियों में 124 है ।
वर्तमान में, A,B और C ग्रुप में 30 महिला कर्मचारी हैं ।
एपीडा कार्यालय प्रांगण में एक अलग महिला कक्ष स्थापित किया है ।
सरकार के मानको अनुसार, सभी ग्रेड़ों की कुल संख्या के तीन % पद शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षित है ।
इस समय एपीडा में कुल स्टाफ की संख्या 124 है| इनमें दो शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारी हैं तथा तीन% की आवश्यकता को अगली भर्ती में पूरा कर लिया जाएगा।
FAQs: APEDA
एपीडा एक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल है| यानी कि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई एक संस्थान| APEDA यह एक सरकारी संगठन है| की शुरुआत 1985 में हुई| अपेड़ा में कुछ उत्पादों की लिस्ट दी गई है, इस लिस्ट में दिए गए उत्पादों के विकास के लिए वित्तीय सहायता, सूचना तथा दिशा निर्देश प्रदान करना अपेड़ा का काम है| परंतु, ऐसे listed products के exporters को apeda के तहत registration की आवश्यकता होती है।
APEDA भारत के लगभग सभी कृषि संभावित राज्यों में अपनी पहुँच बना चुका है तथा अपने 5 क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान कार्यालय और 13 आभासी कार्यालयों के द्वारा कृषि निर्यात समुदाय को सेवाएं प्रदान कर रहा है, इनमें कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी, बंगलौर है| Apeda का प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में हैं|
निर्यातक 5000 Rs. (बिना जीएसटी के साथ) रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर सकता है, 5900 Rs. (जीएसटी के साथ)
APEDA GST No:- 07AAAJA1150H1ZU
1- मर्चेंट एक्सपोर्टर के लिए: “Self-certified copy of Import-Export code issued by D.G.F.T.”
साथ ही यह अवश्य देखें:
इंडियन ट्रेड पोर्टल के फायदे तथा इसका आयात निर्यात में क्या फ़ायदा है?
कस्टम हाउस एजेंट का एक्सपोर्ट बिजनेस में क्या रोल होता है?
पोर्ट रजिस्ट्रेशन या ए डी कोड रजिस्ट्रेशन के बारे में जाने
एक्सपोर्ट इंपोर्ट में लगने वाले सभी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया ब्लॉग को सबस्क्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद